अजमेर। स्थानीय निकाय चुनाव 2014 के तहत नामांकन के अंतिम दिन आज मंगलवार को ब्यावर में 247 तथा पुष्कर मे ं 86 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
रिटर्निंग अधिकारी ब्यावर श्री भगवती प्रसाद ने बताया कि नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए आज 247 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह रिटर्निंग अधिकारी पुष्कर श्री संजय कुमार माथुर ने बताया कि पुष्कर नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए आज 86 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। निकाय चुनाव हेतु प्रस्तुत नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी।