चोरों ने खड़े टे्रलर पर बोला धावा, 250 डीजल चोरी

Photo0075सूरजपुरा -शंकर खारोल- इन दिनो डीजल चोर गिरोह के शक्रिय होने से अजमेर कोटा राजमार्ग पर डीजल चोरी की वारदात मे इजाफ ा होने लगा है। अजमेर कोटा राजमार्ग पर सूरजपुरा चौराहा व  पाच्या की निमडी  चौराहा के मध्य मे स्थित ब्राहमण की होटल पर खडे टेलर से सोमवार रात्रि को  डीजल चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब डाइवर गहरी नींद मे सोया हुआ था । डीजल चोरी का खुलासा डाइवर के सुबह जागने पर हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर लोगो का जमावडा लग गया। सूरजपुरा चोराहे के समीप  दूसरी बार हुई वारदातो से ग्रामीणो सहित वाहन चालको ड्राइवरो मे खासा आक्रोश व्याप्त है। खडे वाहनो मे डीजल चोरी की वारदातो से रात्रि मे गश्त करती पुलिश पर सवालिया निशान खडे हो रहे है। वही इस तरह की वारदातो मे मामला दर्ज नही हो पाने से चोरो के खिलाफ  कार्यवाही नही होने से चोरो के होसले बुलन्द हो रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर कोटा राजमार्ग पर सूरजपुरा चोराहे  व पाच्या की निमडी चौराहे के मध्य पर स्थित  रामप्रसाद ब्राहï्मण की होटल पर स्थित प्रतापपुरा निवासी बुलाराम खारोल पुत्र गोपाल खारोल का टेलर आर जे जीरो वन जी बी बतीस पन्द्रह को सोमवार शाम को खडा किया था। प्रतापपुरा निवासी बालुराम खारोल ने बताया कि टेलर मे माल भरकर बोरून्दा से रायपुर जारहा था। सोमवार शाम को पाच्या की निमडी समीप रामप्रसाद शर्मा की होटल पर टेलर को  खडा करके टेलर मे सो गया। सोमवार रात्रि को ड्राइवर को गहरी निन्द्रा मे पाकर खडे टेलर की टंकी से दो सौ पचास लीटर डीजल चोरी कर लिया । सुबह ड्राइवर के जागने पर डीजल चोरी होने घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण सहित वाहन चालक जमा हो गये। होटल व्यवसायी शिवराज गुर्जर, ड्राइवर घीसा लाल खारोल,रामप्रसाद खारोल,टेलर मालिक हंसराज खारोल ने बताया अजमेर कोटा रराजमार्ग पर डीजल चोरी की दूसरी वारदात है वही गत साल भी चोरो ने चोराहे पर स्थित होटल से चोरी करने जैसी घटनाए घटित हुई थी। ग्रामीण सहित वाहन चालको ने आक्रोश जताते हुए डीजल चोरो पर कार्यवाही करने व अजमेर कोटा राजमार्ग पर रात्रि मे पुलिश गश्त बढाने हुए चोरी की वारदातो पर अकुंश लगाने की मांग की।

error: Content is protected !!