
अजमेर। केन्द्रीय मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद अजमेर के सांसद प्रो. सांवरलाल जाट जिन्हें केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है। कल 13 नवम्बर को अजमेर जिले के दौरे पर रहेगें।
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री प्रो. जाट 13 नवम्बर को प्रात: 7 बजे जयपुर से रवाना होकर साढे 9 बजे सुरसुरा ग्राम पहुंचेंगे और यहां वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद 10 बजे रूपनगढ़ में जाट समाज के छात्रावास का शिलान्यास करेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे अजमेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 1.30 बजे वैशाली नगर स्थित पे्रस क्लब भवन में अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के संबंध में विचार गोष्ठी में शामिल होंगे। दोपहर साढ़े 3 बजे भिनाय के निकटवर्ती ग्राम एकलसिंगा में बालाजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर गोपाल पुरा ग्राम पहुंचेंगे। सायंकाल साढ़े 6 बजे अजमेर पहुंचकर अजमेर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
जिला पत्रकार संघ एवं सिटीजन्स कौंसिल द्वारा प्रोफेसर सांवरलाल जाट का अभिनन्दन
अजमेर। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट का 13 नवम्बर को दोपहर एक बजे सिटीजन्स कौंसिल एवं जिला पत्रकार संघ द्वारा वैशाली नगर स्थित पत्रकार भवन में अभिनन्दन किया जाएगा। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री दीनबन्धु चौधरी के अनुसार इस अवसर पर अजमेर शहर के स्मार्ट सिटी के संबंध में विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई है।