
अजमेर। शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने एन.सी.सी. की बालिकाओं का आव्हान किया कि वह असमाजिक तत्वों के विरूद्घ मजबूती दिखाए और समाज में बदलाव लाएं।
शिक्षा मंत्री श्री देवनानी आज प्रात: तारागढ की तलहटी से अखिल भारतीय गल्र्स टे्रकिंग एक्सीपीडिशन शिविर की बालिकाओं को सम्बोधित कर रहे थे। शिविर में देश के 17 राज्यों की लगभग एक हजार छात्रा कैडेट भाग ले रही हंै। उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर तारागढ पहाड़ी पर टे्रंिकंग के लिए छात्राओं को रवाना किया।
शिक्षा मंत्री श्री देवनानी छात्रा कैडेट के साथ टे्रकिंग करते हुए पहाडी पर काफी देर चले और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में भी कक्षा 10 से 12 तक एन.सी.सी. प्रारम्भ करने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज वे इस शिविर में लघु भारत का दृश्य देख रहे हैं, जहां देश के विभिन्न राज्यों की छात्राएं एन.सी.सी. कैडिट के रूप में साम्प्रदायिक सद्भाव की लिए एकत्रित हुई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में बालिकाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी है और एन.सी.सी. सहित रक्षा के क्षेत्र में भी इनकी सेवाएं महत्वपूर्ण है । उन्होंने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिविर को गु्रप कमाण्डर कर्नल मनोहर सिंह राठौड ने भी सम्बोधित किया और शिक्षा मंत्री का स्वागत किया । उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर से ट्रैक एक का आयोजन किया है जो 15 नवम्बर तक चलेगा इसमें 500 छात्राएं भाग ले रही है। टै्रक दो का आयोजन 17 से 25 नवम्बर तक होगा इसमें भी 500 छात्राएं भाग लेगी। एन.सी.सी. कैडिट के ठहरने की व्यवस्था कायड़ विश्राम स्थली पर की गई है।
विकास कार्य
शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 74 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की आधार शिला रखी।
राज्य की ढ़ाई हजार स्कूलों में 944 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे
अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य की लगभग दो हजार पांच सौ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में 944 करोड़ की लागत के आधारभूत विकास कार्य कराए जाएंगे।
प्रो.देवनानी ने बताया कि इन सभी स्कूलों में कार्य कराने के लिए तखमीने बन चुके हैं। निविदा आदि की प्रक्रिया के साथ ही शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिए जाएंगे। अधिकांश कार्य कक्षा-कक्षों के निर्माण के हैं।
शिक्षा राज्य मंत्री ने राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस योजना के तहत कार्य कराने के लिए 244 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत किया है। केन्द्र सरकार द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की 2500 स्कूलों में कक्षा-कक्षों के निर्माण सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सात सौ करोड़ रूपये स्वीकृत किए थे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत स्कूलों में ये कार्य कराए जा रहे है।