ग्राम खीमपुरा में काश्तकारों को कृषि औजारों का वितरण

किसानो को कृषि औजार वितरित करते  हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
किसानो को कृषि औजार वितरित करते हुए। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर (हेमन्त साहू) श्री खेत बाग योजना के अन्तर्गत ग्राम खीमपुरा के सो काश्तकारों को उन्नत किस्म के सात प्रकार के कृषि यत्रों के किट जिनमे फावड़ा, कुदाली, दॉतली, खुरपी, खोडी, जई व गेती आदि करीब एक लाख पचास हजार रूपयो की लागत के वितरित किये गये। कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि एम.के.जोशी ने बताया कि उन्नत कृषि तकनीक को बढ़ावा देने व काश्तकारों को नये कृषि यंत्रों के उपयोग कर अच्छी पैदावार लेने हेतु इन औजारों का वितरण किया गया। वितरीत किये गये औजार अच्छी गुणवत्ता व ब्राण्ड के है जिनके उपयोग से खेती संबंधी कार्यो मे ंसुलभता रहेगी, समय की बचत होगी व काश्तकार इनका लम्बे समय तक कृषि कार्य में उपयोग कर सकेगा। वरिष्ठ महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) भवानी सिंह ने बताया कि कम्पनी सामाजिक सरोंकार के तहत आस-पास के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधार भूत सुविधाऐं, महिला सशक्तिकरण, ई-शिक्षा आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं और समय समय पर आवश्यकतानुसार इन क्षेत्रों में सहयोग किया जा रहा हैं। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को कम्पनी योजनाओं में सहयोग कर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने काश्तकारो को कम्पनी द्वारा दीये जा रहे सहयोग का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में गौरव सिंह, पूर्व सरपंच समदा काठात, ग्रामीणजन पवन, भीम ंिसह, महावीर, सागर, जगदीश बुला,समाज सेवा अधिकारी अमित टाक, मनोज कुमार बियाणी, आदि उपस्थित थे।

चापलुसो, भुमाफिया व सटोरियो को टिकट देने का विरोध
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । एनएसयुआई के ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद खान ने शहर मे नगर परिषद के 45 वार्डो मे कांग्रेस द्वारा चापलुसो, भुमाफिया एवं सटारियो को टिकट देने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। सेवादल जिला मुख्य संगठक सोहन मेवाडा ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकरियो ने 40 प्रतिशत युवाओ का से टिकट देने का आश्वासन देकर कांग्रेस के लोगो को टिकट नही देकर अपना मतलब सिद्ध किया है। पुर्व मे हुए लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे शहर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की अनदेखी करने पर कांग्रेस बुरी तरह हारी है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के साथ सच्चे कांग्रेस पदाधिकारी पार्टी को मजबुत करने मे लगे हुए है। खान ने कहा कि स्थानीय संगठन पर काबिज लोगो ने मनमानी कर कांग्रेस से जुडे लोगो की भावनाओ को आहत किया है। छात्र संगठन से जुडे युवाओ को तरजीह नही देने के कारण कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता अपना दमखम दिखायेंगे।

error: Content is protected !!