भाजपा सरकार जनता के साथ कर रही कुठाराघात-गहलोत

प्रदेश कांग्रेस महासचिव वैभव का स्वागत

फोटो- कृष्णा
फोटो- कृष्णा

ब्यावर। केन्द्र एवं राज्य मे राज कर रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता से झुंठे वादे कर सत्ता पर आसीन हो जाने के बाद जनता के हितो को नजरअंदाज करते हुए कुठाराघात कर रही है। शनिवार को जोधपुर जाते हुए कुछ देर ब्यावर के सेंदडा रोड पर कुछ देर रुके। इस दौरान कांग्रेस महासचिव गहलोत एवं राठौड नेे सभी कांग्रेसजनो को सक्रिय रह कर कांग्रेस को मजबुत बनाने एवं जनता के हित के काम मे सहयोग करने को कहा। कांग्रेस विधासभा प्रत्याशी मनोज चौहान, कांग्रेस एससी जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा, सेवादल कांग्रेस के सोहन मेंवाडा, खेमचंद चौरोटिया, रामलाल खोरवाल सहित अनैंक कांग्रेस के पदाधिकारियो एवं कार्याकताओ ने प्रदेश कांग्रेस के नव महासचिव वैभव गहलोत, पुर्व मंत्री धर्मेन्दसिंह राठौड का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

विहिप ने मनाया शौर्य दिवस
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। विश्व हिन्दु परिषद व बजरेग दल के 6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के रुप मे मनाया। इस दौरान विहिप के नितेश गोयल ने कहा कि आज कि दिन श्री राम सेवको ने अयोध्या में बाबरी ढांचा हटाकर रामलला को स्थापित किया। इसीलिए आज के दिन को शैार्य दिवस के रुप मे मनाया जाता है। इस मौके पर सुरेश वैष्णव, सुरेन्द्र कुमावत, माणक साहू, हेमन्त कुमावत, गौरव मकवाना, ओमप्रकाश साहू, दिनेश भाटी आदि मौजुद थै।

error: Content is protected !!