20 जोड़े बने एक दूजे के हमराही

राजस्थान रावत राजपूत महासभा का आठवां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न

विवाह सम्मेलन मे वर-वधुए। फोटो- कृष्णा
विवाह सम्मेलन मे वर-वधुए। फोटो- कृष्णा

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। राजस्थान रावत राजपूत महासभा का आठवा सामूहिक विवाह सम्मेलन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर स्थित बग्गड़ ग्राम में टोल नाके के समीप महासभा प्रदेशाध्यक्ष विश्वम्भर कृष्णसिंह की अध्यक्षता व पूर्व सांसद, महासभा संरक्षक रासासिंह रावत के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ विशिष्ट अतिथि भीम विधायक हरि सिंह रावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, हुकमसिंह आपावत थे। अतिथियों का स्वागत सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष एडवोकेट टीकम सिंह के नेतृत्व में बग्गड़ सर्कल सभा की ओर से किया गया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन का आगाज अल सुबह ही रंगीन माहौल में तब्दील हो गया जब एक एक करके वर व वधू पक्ष के परिवार जन बग्गड गांव में निश्चित स्थान विद्यालयों में पहुचे इसी बीच ढोल नगाडों व बैंण्ड बाजो सहित बन्दोली राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर से रवाना होकर विवाह स्थल तेजा ग्राऊँड पहुचे गाँव में जगह-जगह, दुल्हा-दुल्हन की बन्दोली पर पुष्प वर्षा की की गई जगह-जगह पटाखे छोडकर स्वागत किया गया। रंगीन मन मोहक नजारे को देखने के लिए नरवर दिवेर सहित काछबली मण्डावर, बग्गड़ व भीम देवगढ़ क्षैत्र के समाज जनो का सैलाब उमड पड़ा। विवाह स्थल पर सजाए विशाल पाण्डाल के मुख्य द्वार पर यादगार तोरण की रस्म एक-एक कर क्रमानुसार अदा की गई जिसमें दुल्हे राजा ने तोरण पर तलवार लगाकर मुख्यद्वार से प्रवेश किया। इसी बीच शहनाई की मधुर धुन के बीच पुष्प वर्षा आकर्षक नजारा पेश कर रहे थे दुल्हन एक-एक कर निर्धारित स्थान पर सहेलियो सहित शर्माती हुई पहुँची।
सात फेरो की रस्म अदायगी से पुर्व पंडित देवी लाल उपाध्याय दिवेर के सानिध्य में बीस पंडितो की टोली ने सामुहिक मंत्रोच्चारण कर महाआरती का आयोजन किया गया इसके बाद दुल्हा-दुल्हन ने एक दुजे को वर माला के रूप में पुष्प हार पहनाकर अपना जीवन साथी बना लिया। एक साथ बीस जोडो ने वर माला पहनाने की झलक पाने के लिए समाज जन उमड पडे। इसी दौरान सात फेरो की रस्म से पुर्व दुल्हे के विनायक साथीयों ने तलवारे तान कर सुरक्षा चक्र निर्धारित किया। इसी तलवारो के नीचे सभी जोडो का मंद-मंद गति एक-एक कर सात फेरे पुर्ण किये। फेरो के दौरान परिवार जनो ने पुष्प वर्षा की गई।
यह रहे दानदाता और किया कन्यादान- भीम विधायक हरिसिह रावत की ओर से पायजम, बग्गड़ सर्कल सभा की ओर से पायजम, युवा प्रदेशाध्यक्ष परमेश्वर सिह सीरमा की ओर से नाक की नथ मीठु सिह नन्दावट व पुनम सिह पोखरिया कोट, औकार सिह थोरिया, नारायण सिह बग्गड़, मोहन सिह नया कुआ, देवगढ़ प्रधान हमीर सिह रावत, भीम सरपंच अमर सिह, ठिकरवास सरपंच आसु सिह, टोगी सरपंच जयेन्द्र सिह रावत, तवेर सिह टाडगढ़, भगवान सिह बग्गड़, रामेश्वर सिह लुणेता, देवेन्द्र सिह ब्यावर समेत कई मुख्य दानदाता रहे। सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष एडवोकेट टीकम सिह ने अथितियो का स्वागत किया ओर सामूहिक विवाह में सहयोग के लिये सभी का आभार जताया व दान दाताओं का अभिनन्दन किया गया। संयोजक हरि सिह सुजावत ने पाणिग्रहण संस्कार की समस्त कार्यो को अन्जाम दिया। मुख्य अतिथि रासा सिह रावत ने कहा की रावत समाज का 8वा सामुहिक विवाह सम्मेलन दशा व दिशा बदलने का काम करेगा। नव वर वधुओं को आर्शिवाद देते हुए कहा कि शिव पार्वती व राधा कृष्ण की तरह जीवन आगे बढाकर समाज की गरिमा को बढावे परिवार को शिक्षित करे व व्यसन मुक्त परिवार का निर्माण करे। भीम विधायक हरि सिह रावत समाज के अनुकरणीय कार्य की प्रसंशा करते हुए अगले साल भीम में 101 जोडों के साथ सामुहिक विवाह करने का संकल्प किया व पुरा खर्चा उठाने की बात कही। समाज की एकता के लिए राजनीति को परे रखने के साथ शिक्षा प्रसार, एजुकेशन हब बनाने की बात के साथ मगरे का सत्या नाश करने वाले दारू से दुर रहने की बात कही। पुर्व प्रदेशाध्यक्ष नन्दकिशोर सिह रावत समाज की आन-बान-शान के खातिर रावत स्वाभिमान की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष विश्वम्भरकृष्ण सिह ने समाज की एकता के लिए राजनैतिक द्वेषता को भुलकर समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कलेक्टर की जांच रिपोर्ट पर होल्डर्स समिति ने लोकायुक्त को भेजी आपत्तियां
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। देलवाडा एवं नून्दरी पंचायत प्लांट होल्डर्स समिति ने लोकायुक्त सचिव द्वारा जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी की जांच रिर्पोट पर मांगी गई आपत्तियों के सन्दर्भ में प्रेषित पत्र में अनेक विधि सम्मत अपत्तिया एवं आरोप जांच अधिकारी पर लगाकर उक्त प्रांरभिक आपत्तियो को रिकार्ड पर लेकर लोकायुक्त सचिवालय स्तर पर निष्पक्ष जांच व सुनवाई करके करीब 1150 परिवारों को दिये गये सम्मत पट्टों को षड्यंत्रपूर्वक निरस्त करके 42 वर्षो से किये जा रहे अन्याय एवं उत्पीडऩ से राहत दिलाने की पुरजोर मांग की है।
समिति के परामर्शदाता गुलाबचन्द्र शर्मा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष शंकरलाल गोठवाल, कन्हैयालाल खत्री, घेवरचन्द्र भटवेडा आदि के हस्ताक्षरित आपत्ति पत्र में विस्तृत रूप से 13 विधि सम्मत आपत्तिया दिनांक 4 दिसम्बर 2014 को लोकायुक्त सचिव को प्रेषित की गई है। जिसमें ग्राम पंचायत देलवाडा के पारित प्रस्ताव से 3 में उल्लेखित खसरा नं. 159 खाता सं. 68 का रकबा 98 बीघा भूमि को आबादी में विधिवत रूप से परिवर्तित कराकर 851 परिवारों से 105 रूपये लेकर दिये गये पट्टो एवं कब्जों को तथा ग्राम पंचायत नून्द्री महेन्द्रतान के प्रस्तावनुसार खसरा नं. 251 एवं 257 की करीब 40 बीघा भूमि पर 292 परिवारों को राज्य सरकार की रजत जंयती पर अनुसूचित जाति/जनजाति अल्पसंख्यक एवं अल्प आय के लोगों को 105 रू प्रति व्यक्ति से लेकर दिये गये पट्टों एवं कब्जों को कुछ प्रभावशाली लोगों एवं औघोगिक घराने को अनुचित लाभ पहुचाने के संयंत्र के तहत दिये गये पट्टों को अवैध रूप से निरस्त कर दिया गया। उक्त पट्टे निरस्त करने के जिला कलेक्टर के आदेश 12-11-1975 को माननीय राजस्व अपील न्यायलय ने 25-4-1984 को खारिज कर दिया है।
इन रिकार्ड उपलब्ध सत्यों एवं तथ्यों को छिपाकर तथा बदनियतिवश गलत रिर्पोट देकर उक्त पटटों की भूमि को अवैध रूप से वन विकास के नाम पर चंद प्रभावशाली लोगो को तथा श्री सीमेन्ट तथा अन्य लोगो के नाम पर दर्ज कर खुर्दबुर्द कर दी। जबकि उक्त भूमि को केवल आबादी विस्तार हेतु ही पंचायतों को सौपी थी। जिस पर वर्तमान में पेट्रोल पम्प का सड़क तथा रेल लाईन एवं अवैध मकान भ्रष्टाचार वश बना दिये है तथा उक्त नामान्तरण एवं निर्माण किन दस्तावेजों के आधार पर हुए है उसका भी उल्लेख जांच रिर्पोट में नही है।
इस सम्बन्ध में 13 बिन्दुओं में विधि सम्मत अपत्तिया पेश कर जांच के नाम पर सरकारी भूमियों को षडयंत्रपूर्वक सत्य एवं तथ्य छिपाकर खुर्दबर्दु करने तथा लोगों के जायज पट्टों को अवैध रूप से छिनने के आरोप लगाकर सुनवाई एवं न्याय की मांग की है।

error: Content is protected !!