आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

ब्यावर, 7 दिसंबर। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति की बैठक रविवार को अजमेर रोड स्थित नारायण आश्रम में आयोजित हुई। इसमें आगामी 11 से 18 दिसंबर तक होने वाली भव्य भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। आयोजक माणकचंद जिंदल ने कहा कि ब्यावर की पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य रमेश भाई ओझा की सुमधुर वाणी में पहली बार भव्य कथा का आयोजन हो रहा है। इस कथा में संपूर्ण शहर, विभिन्न समाज व संगठन भागीदार बने हैं। महेंद्र सलेमाबादी ने बताया कि कथा का आगाज भव्य कलश व शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा प्रात: 8.30 बजे सुभाष उद्यान से प्रारंभ होकर गाजे-बाजे के बीच मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कथास्थल नारायण आश्रम पहुंचेगी। कमल जिंदल के अनुसार इस कथा में 201 कलश धारण किए महिलाएं, भजन मंडली, हाथी-घोड़े, सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरता बैंड शामिल होगा। झांसी की रानी, महाराणा प्रताप व छत्रपति शिवाजी शौर्य व वीरता का संदेश देंगे। भगवान गणेश, राम दरबार, कृष्ण-सुदामा व शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कथा के मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि आठ दिवसीय भव्य कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के तहत संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शोभायात्रा संयोजक कमल मुरारका, नितेश गोयल, कलश संयोजक सुमित्रा जैथल्या, संगीता गर्ग, संतोष अग्रवाल, शिल्पा गर्ग, समता गोयल, नेहा जिंदल, झांकी संयोजक पं.मुकुंदशरण दाधीच, सुखदेव मित्तल, मंच संचालन रमेश बंसल, राधेश्याम डाणी, संत आवास आलोक गुप्ता, संदीप जैन, अतिथि आवास संयोजक संजय गर्ग, टीकमचंद गोयल, मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत, रामप्रसाद कुमावत, कार्यालय संयोजक सुशील गर्ग, मिलन बुद्धिया, आशीष गोयल, महेश हेड़ा, रमेश शर्मा, जल वाटिका व चरण पादुका व्यवस्था संयोजक सुरेश शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा को नियुक्त किया गया है। प्रतिदिन कथा के पश्चात् प्रसाद वितरण का दायित्व दादी परिवार न्यास, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुर्गा पूजा महोत्सव समिति, भैरव भक्त मंडल, गौ सेवा मंडल, जीण माता सेवा संघ, प्रभातफेरी परिवार को सौंपा गया है। बैठक में रमेश बंसल, राधेश्याम डाणी, घनश्याम बल्दुआ, प्रेमकिशन गर्ग, ओमप्रकाश घीया, रमेश शर्मा, हरीश शर्मा, सुमित्रा जैथल्या ने भी विचार रखे। इस दौरान गणेश प्रसाद बुद्धिया, श्यामसुंदर जिंदल, गिरधारीलाल ओझा, गोपाल शर्मा, रामप्रसाद मित्तल, चंद्रशेखर अग्रवाल, सुनील जैथल्या, ओमप्रकाश दगदी, सतीश गर्ग, सोहनलाल खेतावत, ललित अग्रवाल, आरती जिंदल, मीनू बिहानी, सीमा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, ईशा अग्रवाल, अंकिता जिंदल, मदनलाल अग्रवाल, अर्जुनलाल सांखला, अमरचंद कुमावत, महेशचंद हेड़ा, विनोद बंसल, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, विशाल गोयल, कैलाशचंद झालानी, श्यामसुंदर शर्मा, कैलाशचंद आकोलावाला, अशोक पंचौली, संजय गर्ग, सुशील गर्ग, रमेश पालडिय़ा, ललित प्रजापति, राजेंद्र तिवाड़ी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
-सुमित सारस्वत
मीडिया प्रभारी
मो. 9462737273