अजमेर (सुमित कलसी ) | एक राजनीति दल द्वारा टेम्पो-सिटीबस यूनियन के साथ किराया घटाने को लेकर किए गए समझौते का खामियाजा शहर के बाशिन्दों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरी ओर किराए को लेकर फैली गलतफहमी के कारण सिटीबस-टेम्पो के संचालकों को भी सवारियों का कोप का होना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल बंजारा के नेतृत्व में 4 दिसंबर को गांधी भवन पर फूल देकर गांधीगिरी दिखाने और किरायों में दो रुपए घटाने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कि गयी थी कि टेम्पो और सिटी बस में न्यूनतम किराया 2 रु कम किया गया, पर ये स्पष्ट नहीं किया गया कि बाकि दूरियों का किराया यथावत ही रहेंगे। इस संबंध में सिटीबस-टेम्पो के संचालकों को यूनियन की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। कई बस और टेम्पो संचालको को तो अगले दिन अख़बार के माध्यम से पता चला कि न्यूनतम किराया २ रु कम कर दिया गया है | जहा आम जनता इस सुचना से खुश थी वही बस और टेम्पो संचालक अनभिज्ञ |
किराये को लेकर बस और टेम्पो संचालको और सवारियो के बीच कई जगह बहस भी हुई, बस और टेम्पो संचालको को अखबार का हवाला भी दिया गया मगर अंत में किराया उतना ही देना पड़ा जो पहले से तय था | हमारे सव्वाददाता ने जब इस विषय पर यूनियन के अध्यक्षों से बात करी तब सही बात का खुलासा हुआ | असल में जो न्यूनतम किराया पहले 7 रु था उसे घटा 5 रु किया था ना कि सभी दुरी के किराये में 2 रु कम किये गए है | उद्धरण के तोर पर अगर आप गोवेर्मेंट कॉलेज से स्टेशन जाने पर जो आप न्यूनतम किराया 7 रु देते थे उसकी जगह अब जनता को 5 रूपये ही देने होगे, लेकिन अगर उससे आगे जाते है तो पहले वाला ही किराया देना होगा, उसमे कोई कटौती नहीं कि गयी है | सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष शक्तिसिंह और टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष गुलाबचन्द बनिष्ठिया ने लिखित में बयान जारी किया कि सिटीबस-टेम्पो के संचालकों को न्यूनतम किराए में दो रूपए छूट देने को कहा गया है ना कि हर दुरी के किराये में २ रु कम किये गए है। नई किराया दरों की सूचि भी प्रत्येक सिटीबस-टेम्पो के संचालक को शीघ्र दे दी जायेगी और 2-3 दिनों में हर सिटी बस और टेम्पो में किराया सूचि चाप्सा कर दी जायेगी। जिससे आम जनता को होने वाली इस गलतफमी को दूर किया जा सके |
———
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे
बस यूनियन के अध्यक्ष शक्तिसिंह : 9261552201
टेम्पो यूनियन के अध्यक्ष गुलाबचन्द बनिष्ठिया: 9252623295