अजमेर। जिला स्थापना समिति की बैठक गुरूवार को जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेष्वरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला स्थापना समिति की बैठक में दो कनिष्ठ लिपिक एवं तीन सहायक कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
जिला परिषद मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर. गुगरवाल ने बताया कि जिला स्थापना समिति की बैठक में बंसत सक्सेना पुत्र स्व. महेन्द्र कुमार सक्सेना, हफीज मोहम्मद पुत्र स्व. निसार अहमद को कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्ति करने एवं कालूराम गूर्जर पुत्र स्व.रामकिषन गूर्जर, कौषल्या देवी पत्नी स्व. रतन लाल रेगर, मनोहर लाल नायक पुत्र स्व. रामराय नायक को सहायक कर्मचारी के पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। दो वर्ष के परीवीक्षाकाल अवधि में 361 दिवस अवेतनिक अवकाष पर रहने वाले ग्राम सेवक मिश्री लाल मीणा की परीवीक्षाकाल अवधि 361 दिन बढायी गई । स्व.श्री सतीष शर्मा, हैण्ड पम्प मिस़्त्री की मृतक आश्रिता श्रीमती सम्पत देवी को अनुकम्पात्मक नियुक्ति दिये जाने के संबध में आवेदन लिये जाने का निर्णय लिया गया।
श्रीमती पूर्णिमा जोषी, ट्रेनी अध्यापक द्वारा बीएड प्रषिक्षण प्राप्त करने के कारण तृतीय श्रेणी अध्यापक पद की वेतन श्रृंखला दिये जाने का निर्णय लिया गया। जिला स्थापना समिति की बैठक में श्रीमति सीमा माहेश्वरी जिला प्रमुख, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर.गुगरवाल, अति.कलक्टर (द्वितीय) बंषी लाल मीणा एवं जिला षिक्षा अधिकारी प्राथमिक षिक्षा जीवराज जाट उपस्थित थे ।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419