देवनानी ने विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में विधायक कोष से स्वीकृत 22 लाख के विकास कार्यो का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।
प्रो. देवनानी ने आज वार्ड 53 में भक्तिधाम रामदेव नगर में प्रकाश चन्द रेगर से मुन्नी हरिजन के मकान तक एवं आंतेड़ छतरी योजना की तीनों गलियों में सड़क व नाली निर्माण का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात उन्होनें वार्ड 54 के विनायक नगर में राजेश तोगडिया के मकान से सुनील लालवानी के मकान तक सीसी सड़क एवं पंचशील नगर में स्थित राजकीय डिस्पेंसरी में शेड निर्माण का श्री गणेश किया।
विकास कार्यो का क्रम जारी रखते हुए प्रो. देवनानी ने वार्ड 55 में शिवसागर कॉलोनी रातीडांग की गली नं. 3 व गली नं. 4 में समता की दुकान तक सीसी. सड़क निर्माण का विधिवत शुभारम्भ किया। वार्ड 55 के ही मित्र नगर में गली नं. 01 में सड़क एवं नाली निर्माण एवं द्वारका नगर गली नं. 02 मे वैद्य घनश्याम जी के मकान से लेकर बनवारी लाल शर्मा के मकान तक सड़क निर्माण का पूजा अर्चना के बाद शुभारम्भ किया।
उदघाटन कार्यक्रमो के दौरान उन्होनें उपस्थित जन-समुदाय से मुखातिब होते हुए कहा कि विकास के कामों के लिए धन की कोई कमी नही है। राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पि हेै। उन्होनें कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी और हैरिटेज सिटी में विकसित करने की दिशा में उठाये गये कदम आने वाले दिनों में अजमेर की आम-आवाम को गर्व अनुभूत करने का अवसर प्रदान करेगें। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी ने जनता से सुराज के लिए किये गये वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।
निर्माण कार्यों के शुभारम्भ के अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, सीताराम शर्मा, अशोक शर्मा, पार्षद दयालराम सवासिया, दीपेन्द्र लालवानी, दीपक शर्मा, राजू कुमावत, वीरेन्द्र वालिया, डी.पी. शर्मा, चन्द्रेश सांखला, ओमप्रकाश सुखानी, रश्मि शर्मा, आशा शर्मा, विनोद कंवर, गौरव अग्रवाल, सुनील लालवानी, लक्ष्मण गुर्जर, महेश टेलर, महेन्द्र भाटी, मदीना बाई, ओमप्रकाश हीरानन्दानी, श्याम मूलचन्दानी, मयंक सक्सेना, ज्ञान सिंह पंवार, श्रीमती अवधेश सैनी, अरूण मित्तल, राजीव माथुर, महावीर शर्मा सहित क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता साथ थे।

error: Content is protected !!