आकाशवाणी, अजमेर का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया

Foundation day 2014 - 06अजमेर / 11 दिसम्बर 2014 को आकाशवाणी, अजमेर का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष में ‘आधुनिक परिवेश में आकाशवाणी की प्रासंगिकता‘ विषय पर एक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष केन्द्राध्यक्ष श्री के0के0माथुर, उपमहानिदेशक(अभि0) एवम् मुख्य अतिथि भारत संचार निगम लि0अजमेर के महाप्रबन्धक श्री हरिशंकर शर्मा थे।
कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण के द्वारा की गई। तत्पश्चात केन्द्राघ्यक्ष श्री के0के0माथुर ने मुख्य अतिथि श्री हरिशंकर शर्मा जी का माल्यार्पण के द्वारा स्वागत किया। तत्पश्चात राजभाषा अधिकारी श्री जी0के0सक्सेना ने आकाशवाणी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय की प्रगति पर प्रकाश डाला एवं बताया कि वर्तमान में सूचना के अन्य संचार माध्यमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए भी आकाशवाणी आम जनता में लोकप्रिय है।
अपने अतिथिय उद्बोधन में श्री हरिशंकर शर्मा जी ने कहा कि वर्तमान समय में भी आकाशवाणी प्रासंगिक है। आज भी जो विश्वसनीयता आकाशवाणी की है वह अन्य माध्यमों की नही है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जो उत्तरदायित्व आकाशवाणी निभा रहा है वह अन्य माध्यमों के द्वारा नही निभाया जाता है। रेडियो आज भी सामाजिक जनजागरण का एक सशक्त माध्यम है। अतः यह आज भी प्रासंगिक है तथा भविष्य में चाहे जितने भी मनोरंजन एवं सूचना के संचार माध्यम आ जाए आकाशवाणी हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के कारण लोगों का वापस रेडियो की तरफ आकर्षण बढ़ा है।
अन्त में केन्द्राध्यक्ष श्री के0के0माथुर ने आकाशवाणी में उपयोग में लाए जा रहे बदलावों की जानकारी दी कि पूर्व में किस तरह के टांसमीटर उपयोग में लाए जा रहे थे एवं अब आकाशवाणी की भी डिजीटाईजेशन किया जा रहा है इससे प्रसारण की क्वालिटी एवं पहुंच में और ज्यादा सुधार आयेगा। अन्त में श्री माथुर ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विश्वास जताया कि आज आकाशवाणी जिस मुकाम पर है आशा करते है कि भविष्य में यह और भी नये कीर्तिमान बनायेगा।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रदीप कुमार, राजभाषा सचिव ने किया।
(के0के0माथुर)
उपमहानिदेशक(ई)

error: Content is protected !!