ग्रामीण विकास विभाग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक
अजमेर। राज्य सरकार की अभिनव पहल योजना के तहत जिले के मॉडल तालाब निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता से कराते हुए की जिले में मगरा, सांसद एवं विधायक मद से स्वीकृत कार्यो की सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ एवं अजमेर विकास प्राधिकरण में बकाया तकनीकी स्वीकृतियों को जिला परिषद कार्यालय में भिजवाने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एल.आर.गुगरवाल ने दिये है।
जिला परिषद सीईओं श्री एल.आर.गुगरवाल ने बताया कि जिले की आठों पंचायत समितियों में महानरेगा योजनान्तर्गत बकाया भुगतान को गंभीरता से लेते हुए सभी लम्बित भुगतान को प्राथमिकता से करवाने के निर्देशित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग की इन्दिरा आवास योजना, महानरेगा, सासद एवं विधायक मद के कार्याे की बकाया यूसी भिजवाने, महानरेगा योजना के तहत मॉडल तालाब निर्माण, व्यक्तिगत लाभार्थी योजना एवं केटेगरी चार के कार्य करवाने के निर्देशित किया गया। वहीं निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने, जिले की आठों पंचायत समिति में मगरा, सांसद एवं विधायक मद से स्वीकृत कार्यो की तकनीकी स्वीकृतियां जारी करते हुए कार्य शुरू कराने के निर्देश जारी किये गए है। गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिशाषी अभियंता महानरेगा एन.के.टाक, अधिशाषी अभियंता अभियांत्रिकी कबीर अख्तर, लेखाधिकारी केजी सोमानी, सहायक अभियंता कौशल किशोर सामरियां, निर्मल भारत अभियान के जिला समन्वयक विजेन्द्रसिंह राठौड़, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अधिकारीयों सहित जिले के आठो पंचायत समितियों के कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियो ने भाग लिया।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419