अजमेर शहर के विकास एवं स्मार्ट सिटी की मुहिम और तेज हुई

संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर व मण्डल रेल प्रबन्ध श्री नरेश सालेचा ने दी सैद्घान्तिक मंजूरी
पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों का दौरा

संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र भटनागर तथा मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नरेश सालेचा हाथ मिलाकर अजमेर रेलवे स्टेशन व बाहर विकास कार्यों के लिए सैद्घान्तिक सहमति का वादा करते हुए।
संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र भटनागर तथा मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नरेश सालेचा हाथ मिलाकर अजमेर रेलवे स्टेशन व बाहर विकास कार्यों के लिए सैद्घान्तिक सहमति का वादा करते हुए।

 

संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर तथा मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नरेश सालेचा पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती स्नेहलता पंवार रेलवे स्टेशन के बाहर के मुख्य सड़क का मौका देखते हुए।
संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर तथा मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नरेश सालेचा पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती स्नेहलता पंवार रेलवे स्टेशन के बाहर के मुख्य सड़क का मौका देखते हुए।

अजमेर। अजमेर शहर के भविष्य को लेकर सुनियोजित विकास और स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए मुहिम और तेज हुई है। संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर तथा मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नरेश सालेचा ने आज मौके पर ही हाथ मिलाते हुए कई विकास कार्याें के लिए सैद्घान्तिक सहमति जताते हुए शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ करने के लिए सहमति दी।
डॉ. भटनागर एवं श्री सालेचा ने शुक्रवार को प्रात: पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौधरी, अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहलता पंवार, अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आर. के. मून्दडा सहित रेलवे, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दौरा किया तथा मौके पर जाकर स्थिति को देख कर कई कार्याें को तत्काल कराने की आवश्यकता बताते हुए सहमति जताई।
संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर एवं मण्डल रेल प्रबन्धक श्री नरेश सालेचा ने रेलवे स्टेशन के माल गोदाम की ओर के फुट ओवर ब्रिज की भुजा स्टेशन के बाहर क्लॉक टॉवर चौराहे से पूर्व रेलवे परिसर तक बढ़ाने तथा इसी ब्रिज की दूसरे ओर की भुजा पाल बिछला की ओर उतारने के कार्य पर सैद्घान्तिक सहमति देते हुए कहा कि इसका कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिए, जिससे दैनिक यात्री जो विभिन्न स्टेशन के लिए अप-डाउन करते हैं इस फुट ओवर ब्रिज से आ-जा सके। ऐसे यात्री तत्काल अपना वाहन खड़ा करके ट्रेन में बैठने की कोशिश करते हैं, जिनके पास मासिक टिकट होता है। दोनों अधिकारियों ने हाथ मिलाते हुए इस कार्य की सैद्घान्तिक मंजूरी दी जिसका ऐस्टीमेट रेलवे एक-दो दिन में तैयार करेगा और अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से भी मदद की जाएगी।
संभागीय आयुक्त के नेतृत्व में आज प्रात: किए गए दौरे के तहत जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण योजना के तहत गत तीन वर्ष पूर्व बनाएं गए फुट ओवर ब्रिज जो मदार गेट की ओर जाता है, को बीच में से गांधी भवन की ओर आगे बढाते हुए रेलवे स्टेशन के अन्दर से आर.एम.एस कार्यालय के पास के फुट ओवर ब्रिज के जोडने के कार्य पर भी सहमति हुई। यह कार्य होने के पश्चात् रेलवे स्टेशन से बाहर आने वाला यात्री बिना किसी परेशानी से पहुंचेगा और मदार गेट से सीधे रेलवे स्टेशन से यात्री पहुंच पायेगा। श्री भटनागर ने प्राधिकरण के अधिकारियों को तत्काल इसकी योजना तैयार करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार गांधी भवन चौराहा के रेलवे की तरफ के पार्किंंग स्थल से यात्रियों के प्रवेश टिकट लेने व रिजर्वेशन कराने के लिए आवश्यक भवन आदि के निर्माण करने को भी अतिआवश्यक बताया गया। जिसके लिये रेलवेे को अजमेेर विकास प्राधिकरण एंव अन्य औधोगिक संस्थानों से वित्तीय सहायता की जायेगी। इसी स्थल पर रेलवे परिसर में नाले की नगर निगम ़द्वारा प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये।
संभागीय आयुक्त ने मण्डल रेल प्रबन्धक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियोंं के साथ पाल बिछला की ओर का भी दौरा किया जहां रेलवे स्टेशन का एक और निकास द्वार बनाने कि संभावनाओं को देखा। भविष्य में इस ओर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 6 व 7 बनाने की योजना है। दौरे में अतिरिक्त मण्डल प्रबन्धक श्री आर.के. मून्दडा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक श्री लक्ष्मीकंात व्यास, वरिष्ठ मण्डल अभियंता जी.आर. कुमावत व सुरेन्द्र गोयल, अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री कृष्णावतार त्रिवेदी, नगर निगम आयुक्त श्री नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी मोैजूद थेे।

error: Content is protected !!