दो दिवसीय रीजनल अभिभावक बैठक का शुभारम्भ

IMG_0050IMG_0233अजमेर, मीनू स्कूल चाचियावास तथा राष्ट्रीय मानसिक विकलांग संस्थान सिकन्दराबाद एवं परिवार संस्था द्वारा राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विकलांग बच्चों के अभिभावकों के लिए अजमेर में प्रथम बार दो दिवसीय रीजनल अभिभावक बैठक का शुभारम्भ राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के मेजबानी में आज श्री भगवन्त सिंह राठौड़ आर.ए.एस. के मुख्य आतिथ्य में तथा परिवार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ले. कर्नल बी.के. गौतम, राजस्थान प्रभारी, श्री सुदीप गोयल, पूर्व सभापति श्री सोमरत्न आर्य, श्रीमती उषा जैन, लायन्स क्लब अजमेर, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती बाला मेवाड़ा लायन्स क्लब अजमेर वेस्ट, श्री आर.सी. नितनमेर एन.आई.एम.एच. श्री जय प्रकाश सहायक निदेशक जिला बाल सरंक्षण इकाई, अजमेर के विशिष्ट अतिथि के रूप एवं संस्था से श्री राकेश कुमार कौशिक एवं श्रीमती क्षमा आर. कौशिक के करकमलों द्वारा हुआ।
मुख्य अतिथि ने बताया कि सभी बच्चों को समान रूप से शिक्षा का और आगे बढ़ने का अधिकार हे इसमे हम सबको प्रयास करने चाहिये।
कर्नल बी.के. गौतम ने कहा कि अभिभावकों एवं संस्थाओं को मिलकर कार्य करना चाहिये। जिससे बच्चों का विकास शीघ्र हो सके।
श्रीसोमरत्न आर्य ने कहा कि इन बच्चों में भी विशिष्ठ योग्यतायें है जिनको निखाराने का प्रयास किया जाना चाहिये।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया। तकनीकी सत्र में ले. कर्नल बी.के. गौतम द्वारा सेल्फ एडवोकेसी श्री सुदीप गोयल द्वारा शीघ्र हस्तक्षेपण श्री राकेश कुमार कौशिक द्वारा अभिभावक संगठनों की आवश्यकता के बारे में लिया गया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यकम मंे मीनू स्कूल से मीनाक्षी तथा राजस्थानी नृत्य कलाकार ने नरेन्द्र अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस बैठक में देशभर 215 लोगों ने भाग लिया बैठक का समापन कल 21 दिसम्बर को होगा जिसमें डॉ. महेन्द्र जैन द्वारा बच्चें की जीवन भर देखरेख व श्री राजा भण्डारी द्वारा रोजगार के अवसर एवं श्रीमती क्षमा काकडे़ कौशिक द्वारा राष्ट्रीय न्यास की योजनाओ, गारजियनशीप व श्री एच.पी. शर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह का निर्माण मे बच्चों के जीवन में वृद्धि एवं श्री सुदीप द्वारा सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देगें।

error: Content is protected !!