मदरसों को बदनाम करने वाले हुए बेनक़ाब

मुल्क को इन पर कार्यवाही का इंतज़ार-चौ.मुनव्वर सलीम

चौधरी मुनव्वर सलीम
चौधरी मुनव्वर सलीम

सपा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि मैंने 25.11.2014 को संसद के भीतर विशेष उल्लेख के ज़रिये एक सवाल उठाया था जिसमे मैंने कहा था कि जंग-ए-आज़ादी के आन्दोलनों से लेकर आज़ाद हिन्दुस्तान के निर्माण तक मदरसों ने ऐसी हज़ारों क़ुर्बानियाँ दी हैं जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता लेकिन इन दिनों कुछ लोग देश भक्ति से लबरेज़ इन मदरसों पर उंगलियां उठा रहे हैं !
सलीम ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैंने मदरसों के संक्षिप्त राष्ट्रभक्ति और सदभावी इतिहास को बयान करते हुए केंद्र में बैठी मोदी सरकार से पूछा था कि मैं सरकार से जानना चाहता हूँ कि क्या सरकार के पास कोई ऐसी जानकारी है कि मदरसों से दहशतगर्दी की शिक्षा दी जा रही है ? यदि हो तो सरकार उसे देश को बताएं और यदि कोई जानकारी नहीं हैं तो अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए मदरसों को बदनाम करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये जिससे भारत का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप मज़बूत हो !
मेरे इस सवाल का लिखित जवाब जो मुझे कल प्राप्त हुआ है उसमे मोदी सरकार के ग्रह राज्य मंत्री हरीभाई परथीभाई चौधरी ने जो जवाब दिया है वह अधूरा है ! स्वयं ग्रह राज्य मंत्री ने अपने जवाब की शुरूवात मेरी मांग को प्रधानता देते हुए की है ! उन्होंने कहा कि आपके द्वारा मदरसों के विरुद्ध बेबुनियाद आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के संबंध में जो मांग संसद में २५.११.२०१४ को उठाई गयी है उस संदर्भ में सरकार आपको सूचित करती है कि मदरसों सहित कई अन्य संस्थाओं की विभिन्न स्त्रोतों जैसे सुरक्षा एवं गुप्तचर एजेंसियों द्वारा की गयी जांच के उपरान्त जो जानकारी प्राप्त हुई है उसमे मदरसों का आतंकी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है !
सलीम ने कहा कि मोदी सरकार ने जो जवाब दिया है वह मेरे सवाल के मात्र एक हिस्से का जवाब है ! लेकिन मेरी जो मांग थी जिसमे मैंने मदरसों को बदनाम करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की थी ! जिसे ग्रह राज्य मंत्री ने अपने जवाब में स्वयं उल्लेखित किया है ! परन्तु मेरी मांग पर क्या कार्यवाही कि है इसका कोई जवाब ग्रह मंत्रालय ने नहीं दिया है ! मोदी हुकूमत के ज़रिये दिए गए इस जवाब के बाद मैं आहत भी हूँ और खुश भी हूँ , खुश इसलिए हूँ कि मदरसों को बिलावजह बदनाम करने वाले आज बेनक़ाब हो गए और आहत इसलिए हूँ कि सरकार ने ऐसी नफरत की खेती करने वालों के खिलाफ क्या कार्यवाही कि है इसका कोई उल्लेख नहीं किया !
चूंकि सदन के भीतर अभी हाल ही में मानव संसाधन मंत्री ने संसद में एक वक्तव्य देते हुए कहा था कि आधा सच पूरे झूठ से ज़्यादा खतरनाक होता है ! काश यही बात यह मंत्री महोदया अपनी ही सरकार के ग्रह राज्य मंत्री को भी बता सकती तो बहतर होता क्यूंकि मेरे सवाल के जवाब में ग्रह राज्य मंत्री ने आधा सच तो बता दिया लेकिन उस सच को छिपा गए जो मेरी प्रमुख मांग थी ! यानी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे जो मदरसों को बदनाम कर रहे हैं !
अगर ऐसे तत्वों के खिलाफ मुल्क के किसी भी हिस्से में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है तो वह भी देश की अमन पसंद जनता को बतायें और अगर कोई कार्यवाही लगातार धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को आहत करने वालों के विरुद्ध नहीं कि गयी है तो क्या यह माना जाये कि यह सरकार नफरत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने से बच रही है !
यह एक ऐसा गंभीर सवाल है जो मुल्क के धर्मनिरपेक्ष,गांधीवादी और सदभावी समाज के ज़हन में कौंध रहा है और इसका जवाब मुल्क का अमन पसंद तबका बेसबरी के साथ जानना चाहता है ! अगर कुछ नफरत पसंद लोग मुल्क में दुर्भावना फैलाकर खुद को स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं और सरकार उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है तो इसे क़ानून की बालादस्ती को तार तार करने वाला एक चिंता जनक कृत्य ही क़रार दिया जा सकता है !

error: Content is protected !!