भटनागर ने हैरिटेज व स्मार्ट सिटी के लिए स्थलों का अवलोकन किया

सूचना केन्द्र के खुले रंगमंच का जीर्णाेंद्घार होगा

संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर अजमेर कड्ड़का चौक के पास स्थित डड्ढों की हवेली का बाहर से अवलोकन करते हुए।
संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर अजमेर कड्ड़का चौक के पास स्थित डड्ढों की हवेली का बाहर से अवलोकन करते हुए।

अजमेर। संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर ने हैरिटेज व स्मार्ट सिटी अजमेर के लिए आज विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर उन्हें धरोहर संरक्षण, पर्यटन की दृष्टि से और विकसित करने पर जोर दिया।
संभागीय आयुक्त ने सूचना केन्द्र का अवलोकन कर यहां के जर-जर हो रहे खुले रंगमंच को देखा ओर कहा कि यह रंगमंच अजमेर के लिए एक धरोहर है जिसे विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से खुुले रंगमंच को सुनियोजित तरीके से इसका जिर्णोंद्घार करने को कहा।
डॉ. भटनागर ने बताया कि अजमेर का सूचना केन्द्र राज्य का सबसे बड़ा सूचना केन्द्र है जिसे सांस्कृतिक केन्द्र एवं धरोहर के रूप में विकसित किया जा सकता है।
सूचना एवं जन संपर्क विभाग के उप निदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी ने बताया कि सूचना केन्द्र के जिर्णोंद्घार व विकास का कार्य अभी चल रहा है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 60 लाख रू की राशि स्वीकृत की गई है। वर्तमान में सभागार के जिर्र्णोंद्घार का कार्य प्रगति पर है। कला दीर्घा व सूचना केन्द्र परिसर के जिर्णोंद्घार का कार्य कराया गया है। सूचना केन्द्र के खुले रंगमंच के विकास के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 87 लाख रूपये की योजना तैयार की गई है।
संभागीय आयुक्त ने सूचना केन्द्र के पश्चात् राजकीय संग्रहालय अजमेर किला का निरीक्षण किया ओर यहां भी कला दीर्घा को और अधिक विकसित करने को कहा उन्होंने कहा की जब तक यहां प्राचीन धरोहरों को संरक्षित नही किया जाएगा जब तक पर्यटकों एवं अन्य दर्शकों का आना कम रहेगा। उन्होंने संग्रहालय के अधीक्षक श्री विनीत से कहा कि व्यक्तिगत तौर पर प्रयास कर यहां की दीर्घाओं को कलाओं के माध्यम से अधिक विकसित करने पर ध्यान दें। अधीक्षक ने वर्तमान व्यस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त डॉ. भटनागर ने इसके पश्चात् पैदल चलकर नया बाजार, कड्डका चौक को देखा तथा बाहर से प्राचीन डड्ढों की हवेली को भी देखा। उन्होंने इस हवेली के मुख्य द्वार ंव अन्दर के चौक का भी अवलोकन किया।
संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर ने बताया कि अजमेर पर्यटन व धरोहर की दृष्टि से बहुत धनी है। परन्तु इन स्थलों तक पर्यटकों के पहुंचने और उनके देखने के लिए सामग्री एकत्रित करना जरूरी है।

error: Content is protected !!