उत्तर पश्चिम रेलवे के जी एम अमिताभ व मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने आचार्य सुनील सागर जी महाराज ससँघ के दर्शन व सिद्धकुट चैत्यालय सोनी जी की नसियां में दर्शन व अवलोकनार्थ पधारे । श्री दिगम्बर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि दिगम्बर जैन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रेष्ठि प्रमोद चंद सोनी व दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाटनी ने स्वर्णमयी अयोध्या नगरी व हस्तिनापुर अजमेर के इतिहास के बारे में बताया तत्पश्चात दोनों अधिकारी आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने छोटे धड़े की नसिया में पहुंचे जहां पर आचार्य श्री ने जैन धर्म के बारे मै व साधु संतों की जीवन चर्या पर प्रकाश डाला जिस पर वे बहुत अभिभूत हुए और जैन धर्म के त्याग व तपस्या की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमोद चंद सोनी प्रकाश पाटनी, पुखराज पहाड़िया ,कमल गंगवाल विजय पांड्या,धनेश गंगवाल देवांग जैन आदि उपस्थित थे
प्रकाश पाटनी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
दिगम्बर जैन महासमिति