स्वाइन फ्लू नियंत्राण के लिए गम्भीरता से जुटें चिकित्सक- डाॅ. भटनागर

धर्मेन्द्र भटनागर
धर्मेन्द्र भटनागर

अजमेर। संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वाइन फ्लू पर नियंत्राण के लिए पूरे गम्भीरता से प्रयास करें। स्वाइन फ्लू घातक बीमारी है, इसके नियंत्राण के लिए किए जा रहे प्रयासों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर ने बुधवार को विभिन्न विभागों तथा स्मार्ट सिटी कोर ग्रुप की बैठक ली। डाॅ. भटनागर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वाइन फ्लू बीमारी के नियंत्राण के लिए किए जा रहे प्रयासों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाए। अजमेर संभाग में बीमारी पर नियंत्राण के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को और गम्भीरता के साथ लागू किया जाए।
संभागीय आयुक्त ने संभाग के चारों जिलों में स्वाइन फ्लू बीमारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की भी जानकारी ली। उन्होंने आयुर्वेद विभाग से काढ़ा वितरण, होम्योपेथी की दवा वितरण तथा ऐलोपेथी में स्वाइन फ्लू के लिए उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली। डाॅ. भटनागर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को बीमारी से बचने तथा नियंत्राण के उपायों के प्रति भी अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इस कार्य से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वयं सेवी संगठनों को जोड़ा जाए।

error: Content is protected !!