
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक आज भा0ज0पा0 प्रदेष मंत्री व सदस्यता अभियान अजमेर के प्रभारी श्री बीरमदेव सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री बीरमदेव सिंह जी ने कहा कि नगर निगम में पाषर्द पर की दावेदारी हेतु सक्रिय सदस्य को 500 सदस्य बनाने होगे। उन्होंने मण्डलवार बूथ की समिक्षा की, और प्रत्येक बूथ पर 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया उन्होेंने कहा कि सदस्यता अभियान में पूरा ध्यान बूथ पर केन्द्रित करना है और प्रत्येक बूथ पर 2 कार्यकर्त्ता को प्रभारी बनाकर उनके नाम प्रदेष भेजने है। उन्होंने कहा बडे से बडा पदाधिकारी जहां रहता है उसी बूथ पर अपना ध्यान केन्द्रित करे एवं अपनी सारी शक्ति बूथ पर लगाये। उन्होने बताया की प्रदेष अध्यक्ष जी व मुख्यमंत्री जी ने भी अपने बूथ पर सदस्य बनाये है। उन्होने कहा जिलाअध्यक्ष जी से निवेदन किया कि वे सदस्यता अभियान की बूथ पर समिक्षा करे एवं सभी पदाधिकारी मिलकर बूथ को लक्ष्य बनाये। इस सदस्यता अभियान की सफलता का फायदा आने वाले नगर निगम के चुनाव पर मिलेगा। सदस्यता अभियान पार्टी की अहम कडी है और सभी कठिनाईयों को पार करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें।
भा0ज0पा0 जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि पार्टी शहर के अब तक 50 हजार से अधिक सदस्य बनाये जा चुके है तथा मण्डलों में प्रवासियों की नियुक्ति के पष्चात् अब यह तेज गति से चल रहा है।
जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान के संयोजक सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि पार्टी अजमेर मे निर्धारित अवधि में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। बैठक के पूर्व में जिला महामंत्री व सह सयोजक जयकिषन पारवानी ने अब तक हुई कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में मण्डलों के प्रवासी सर्व श्री षिवषंकर हेडा, धर्मेन्द्र गहलोत, रमेष सोनी, सोमरत्न आर्य, घीसू लाल गढवाल, मण्डल अध्यक्ष रमेष मारू, दिनेष चौहान, राजकुमार ललवानी, योगेष शर्मा, सोहन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजय खण्डेलवाल, विकास सोनगरा, तिलक सिंह रावत, सुलोचना शुक्ला जिला मंत्री राजेष घाटे, रविन्द्र जसोलिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, डा0 कमला गोखरू, उर्मिला आर्य, वनीता जैमन, प्रकाष मीणा, अनिष मोयल, शफी बक्ष, ताराचन्द सबलानिया, घनष्याम खत्री, हितेष वर्मा, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री रमेष सोनी ने किया।