संस्कार और संस्कृति बेहद जरूरी : संत रामप्रसाद

Sant Ramprasad Maharaj-सुमित सारस्वत- संत रामप्रसाद महाराज ने कहा कि कभी सोने की चिडिय़ा कहलाने वाले भारत में संस्कार और संस्कृति नष्ट हो रही है। भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए संस्कार और संस्कृति को कायम रखना बेहद जरूरी है। वे सोमवार को ब्यावर के राधाकुंज गार्डन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन दे रहे थे।
कथावाचक ने कहा कि विदेशों की कुचालों के कारण भारत से विश्वगुरु का दर्जा छीन गया। भारतीय संस्कृति को नष्ट करने के लिए पाश्चात्य संस्कृति फैली। सभ्य समाज में फैशन परेड जैसे आयोजन घातक हैं। इनसे मन-मस्तिष्क में गलत विचार आते हैं। बहन-बेटियां पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर भारतीय संस्कृति को भुला रही है। यह महिला अपराधों में वृद्धि की वजह भी है। संस्कारों को जीवित रखने के लिए प्रभु भक्ति आवश्यक है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं आनंद देने वाली है। प्रभु कथा श्रवण करने वाला मनुष्य तनाव मुक्त हो जाता है। जो मनुष्य परमात्मा की पूजा करता है उस भक्त का प्रभु ध्यान रखते हैं। जीवन को आनंदित बनाने के लिए सत्संग करें। सोमवार को कथा में नंदोत्सव मनाया गया। कृष्ण लीलाओं व गिरीराज धरण प्रसंग के मौके पर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। कान्हा जन्म सुन आई रे.., कान्हा आछी बजाई रे तूने बांसुरी.., छुप-छुप आए श्याम लेकर ग्वाल बाल.., नख पर धार लियो गिरीराज.., मुरली प्रेम री बजाई रे नंदलाला.. जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। मंच संचालन सुमित सारस्वत ने किया। हरीराम प्रजापति व नरेंद्र पारीक ने महाराजश्री द्वारा संचालित गुरुकुल आश्रम में गौ सेवा व विद्यार्थी अध्ययन के लिए आर्थिक सहयोग दिया। पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, लविना सेन, अंजू गर्ग, कैलाशचंद राठी, सुनील मूंदड़ा, कैलाश मूंदड़ा, दिनेश शर्मा, कमलेश सोमानी, कपिल यादव, आशुतोष माहेश्वरी, यश मूंदड़ा, ज्ञानदेव झंवर, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, मुकुटबिहारी गोयल, भागचंद बाहेती, गोविंद बिहाणी, हनुमान जैथल्या, राजेंद्र जैन, कैलाश काबरा, रामस्वरूप ईनाणी, संदीप सर्राफ, विजय तंवर, केदारमल गर्ग, मदनलाल सांखला, भागचंद मूंदड़ा, मदनमोहन मोदी ने कथावाचक का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।

नानी बाई रो मायरो कथा मंगलवार को
राधाकुंज गार्डन में मंगलवार को सायं 7.30 बजे से नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन होगा। इसमें संत रामप्रसाद महाराज अपने मुखारविंद से संगीतमय कथा का अमृतपान कराएंगे। मंगलवार को भागवत कथा दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। दिशा चैनल के माध्यम से देश-विदेश में कथा का सीधा प्रसारण हो रहा है।
(सारस्वत मीडिया…सबसे पहले, सबसे तेज)

error: Content is protected !!