धानका समाज द्वारा विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

समाज का उत्थान बच्चों को शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में है-किशनानी
अजमेर 03 मई। अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर भवन गुलाब बाड़ी अजमेर में दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पहले सत्र में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इसके पश्चात सायंकाल समाज के स्वर्गीय लक्ष्मीकांत आर्य व उनकी माताजी की पुण्यतिथि मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल निर्वाण ने की व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी और विशिष्ट अतिथि नत्थूराम डावला रहे। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कंवल प्रकाश किशनानी ने कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की अधिक संख्या देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त की उन्होंने कहा कि महिलाएं इसी प्रकार आगे आए तो समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। किसी भी समाज का उत्थान बच्चों को शिक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण में है।
इस अवसर पर महिलाओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए. राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आज समाज में जितनी भी समस्याएं आ रही है वह सब अशिक्षा के कारण हो रही है इसलिए हम सबको चाहिए कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। विजय निर्वाण ने कहा कि सरकार को हम बिना मीडिया के सहयोग के नहीं जगा सकते।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार से नहीं अधिकारियों से परेशान है, 2010 में अधिकारियों द्वारा धानका लिखने की जगह धनका लिख दिया गया जिसके कारण समाज के लिए एक बहुत बड़ा सिर दर्द बन गया 2010 के पश्चात प्रमाण पत्रों पर धनका लिखा होने के कारण रोक लगी स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिली और ना ही नौकरी में आरक्षण मिल पा रहा है। नौकरी नहीं मिलने के कारण बेरोजगारी बढ़ी साथ ही समाज के कई बच्चे नौकरी की अधिकतम आयु सीमा से पार कर गये।
कार्यक्रम में लता सांचोर, तनु कायथ, योगिता इन्दौरा, शोभा निर्वाण, चमेली देवी सहित समाज की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
धानका समाज की बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मनोहर लाल झेटला ने किया। व आभार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक बागड़ी प्रकट किया।

विजय निर्वाण
9462329786

error: Content is protected !!