103 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

AVVNL thumbअजमेर, 10 अप्रेल। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा के निर्देशानुसार सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत शुक्रवार को विभिन्न वृत्तांे के 124 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर कुल 103 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल   12 लाख 94 हजार 570 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।

निगम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राममूर्ति जोशी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए 10 अप्रेल को की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में अजमेर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख 35 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। भीलवाड़ा वृत्त में 17 स्थानों पर जांच कर 15 स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख 30 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत्त में 27 स्थानों पर जांच कर 26 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 3 लाख 11 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 6 स्थानों पर जांच कर 5 स्थानों पर चोरी पकड़कर 49 हजार 570 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।

उन्होंने बताया कि सीकर वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए  50 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। चित्तौड़गढ़ वृत्त में 34 स्थानों पर जांच कर 28 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 3 लाख 67 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। प्रतापगढ़ वृत्त में 8 स्थानों पर जांच कर 5 स्थानों पर चोरी पकड़कर 25 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। वहीं डूंगरपुर वृत्त में 14 स्थानों पर जांच कर 8 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए एक लाख 12 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। जबकि राजसमंद वृत्त में 10 स्थानों पर जांच कर 8 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 80 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया तथा उदयपुर वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर बिजली पकड़कर 35 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।

विद्युत थानों द्वारा की गई कार्यवाही:-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राममूर्ति जोशी ने बताया कि शुक्रवार को विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थानों में विद्युत चोरांे के खिलाफ कार्यवाही कर 13 प्रकरण दर्ज कर पिछले सहित कुल 15 प्रकरणों का निस्तारण कर 2 लाख 30 हजार 318 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।

उन्होंने बताया कि अजमेर में एक प्रकरण का निस्तारण कर 11 हजार 546 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया जबकि किशनगढ़ में 2 प्रकरणों का निस्तारण कर 53 हजार 451 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं  नागौर में एक प्रकरण में 4 हजार 620 रूपए, मकराना में एक प्रकरण में 12 हजार 506 रूपए, सीकर में 3 प्रकरणों में 55 हजार 153 रूपए, रींगस में एक प्रकरण में 47 हजार 700 रूपए, चित्तौंड़गढ़ में 4 प्रकरणों में 36 हजार 37 रूपए, बड़ी सादड़ी में एक प्रकरण में 4 हजार 570 रूपए तथा डूंगरपुर में एक प्रकरण में 4 हजार 735 रूपए की राशि वसूल की गई।

error: Content is protected !!