देवनानी ने दिया नवगठित मण्डल पदाधिकारियों को दिया संगठन मंत्र का ज्ञान

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज उत्तर विधान सभा क्षेत्र के नवगठित मण्डल कार्यकारणी व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रिति-निति व सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी।
बैठक को सम्बोधित करते हुऐ देवनानी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों का चयन संगठन ने बहुत विश्वास और अपेक्षा के साथ किया है। अतः सभी पदाधिकारियों को संगठन के इस विश्वास पर खरा उतरने हेतु समर्पित भाव से कार्य करना चाहिऐ। संगठन व सरकार के योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में हम सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। अतः जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों को क्षेत्र में कार्य करना चाहिऐ।
श्री देवनानी ने पदाधिकारियों को पार्टी की पंचनिष्ठा व सिद्धांतों के बारे में जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों को समर्पित भाव से पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया।
श्री देवनानी ने आगामी 25 अप्रेल को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये व इस सम्बंध में हुई तैयारियों की समीक्षा की इसी के साथ ही वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान के विषय में चर्चा करते हुए बूथ शः लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
बैठक में जिला महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, शहर जिला उपाध्यक्ष सुलोचना शुक्ला शहर जिला मंत्री दीपेन्द्र लालवानी, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर राठौड़, कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राठौड़ योगेश शर्मा, महेन्द्र जादम, दीपक शर्मा, राजू धावा, प्रकाश चौरसिया, प्रकाश बंसल, गंगाराम सैनी, दरियाव सिंह, संतोष मेघवंशी, अशोक शर्मा, सुनिल जैन अशोक शर्मा, कल्पना कास्वा वीरेन्द्र वालिया शमशेर सिंह रावत, दयालराम सवासियां, मण्डल मंत्री टीपू रावत, महेन्द्र शर्मा (पटवारी), रवि खण्डेलवाल, ओमप्रकाश हीरानन्दानी, श्वेता शर्मा कार्यालय एवं प्रचार मंत्री बद्रीप्रसाद शर्मा कोषाध्यक्ष जयकिशन सोनी सुनिता अहीर, विकास शर्मा, रामदेव भड़ाणा, द्रोपदी राजावत, संजय दाधिच कार्यालय एवं प्रचार मंत्री जगदीश चावला, इंशान्त भार्गव जितेन्द्र चौहान अमरसिंह मकवाना, जसपाल सिंह बेदी, पूजा सतंवानी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शिवप्रकाश वर्मा, गोपाल सिंह चौहान मण्डल मंत्री रमेश कौशल, विजय सिंह टाक, गोविन्द बंसल, आशा देवी लखन, विद्या हरचन्दानी, मौहम्मद सलीम कार्यालय मंत्री अनिल पारीक प्रचार मंत्री बालेश गोहिल कोषाध्यक्ष विजय खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!