केन्द्र सरकार ने किया विकास लगातार – प्रो. देवनानी

केन्द्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिले के प्रभारी मंत्राी ने गिनाई उपलब्धियां
IMG-20150526-WA0447अजमेर, 26 मई। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए विकास कार्य करवाए हैं। सरकार के कार्यों की प्रशंसा गांव चैपाल से लेकर विदेशों तक में हो रही है। देश तरक्की कर रहा है और विदेशों में पुनः भारत को एक सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र के रूप में पहचाना जाने लगा है। भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगा है। देश की विकास दर भी रफ्तार पकड़ने लगी है।
जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्राी प्रो. देवनानी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने भारत की विदेश नीति का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। पिछले एक वर्ष में कोई भी घोटाला या घपला सामने नहीं आया है। आम जनता ने सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से राहत की सांस ली है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति एवं राष्ट्र उन्नति की सोच के चलते  कोयला ब्लाॅक आवंटन से देश को 2 लाख करोड़ रूपए आय हुई है। स्पेक्ट्रम नीलामी से भी देश को बड़ी आय हुई है। प्रधानमंत्राी श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एक स्वच्छ छवि की सरकार के रूप में सामने आयी है। किसी भी मंत्राी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। विश्व में भारत की छवि भी निखर गई है। भारत एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र है। प्रधानमंत्राी श्री मोदी ने पड़ौसी देशों से भी संबंध सुधारे है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि श्री मोदी गंाव और गरीब के विकास को केन्द्र बिन्दु मानकर कार्य कर रहे है। उन्होंने 12 रूपए में बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी अद्भुत योजनाएं देकर इस सोच को स्पष्ट भी किया है। सांसद आदर्श ग्राम योजना और स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों से आम जनता का जुड़ाव यह साबित करता है की देश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की प्रधानमंत्राी की सोच को राजस्थान में भी आगे बढ़ाया जा रहा है। आगामी 30 जून तक राजस्थान के सभी स्कूलों में शौचालय बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। शिक्षा मंत्रालय विभिन्न स्त्रोतों से शौचालयों का निर्माण करवा रहा है।
शिक्षा मंत्राी ने कहा कि  मेक इन इंडिया और स्किल्ड इंडिया की प्रधानमंत्राी की सोच का डंका विदेशों में भी बज रहा है। कई देशों से भारत ने मशीनरी देश में ही बनाने का करार किया है। अब विभिन्न तरह के उपकरण भारत में ही बनेंगे। बेरोजगारों एवं युवाओं को स्वयं का उद्यम लगाने के लिए सहायता करने हेतु मुद्रा बैंक की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी की सोच सभी को साथ लेकर चलने की है। केन्द्र विकास कार्यो में राज्यों को भी भागीदार बना रहा है। राज्यों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उनकी हिस्सेदारी 29 से बढ़ाकर 42 प्रतिशत की गई है। काले धन की समस्या के निराकरण के लिए एस.आई.टी का गठन किया गया है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गंगा नदी की सफाई को अभियान के रूप में लिया है। अजमेर पर भी केन्द्र सरकार की विशेष मेहरबानी रही। अजमेर की एतिहासिक, सामाजिक एवं सास्कृतिक विरासत को देखते हुए इसे हेरिटेज एवं स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया है। अजमेर एज्यूकेशन एवं आई.टी हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के हित के लिए भी काम किया है। राजस्थान सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि से राहत देने के लिए मुआवजे के दशकों पुराने नियमों को बदला गया। अब 33 फीसदी खराबे पर भी किसानों को मुआवजा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मुम्बई में 192 करोड़ की लागत से उनका स्मारक तैयार करवा रही है। पिछले एक वर्ष में भारत रक्षा व सामरिक क्षेत्रा में भी मजबूत हुआ है। देश में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना शुरू की गई है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि पिछले एक साल में महंगाई पर भी नियंत्राण हुआ है। साथ ही विकास दर भी बढ़ी है। वर्तमान में देश की विकास दर 5.7 प्रतिशत है। यह आगामी कुछ समय में 8 प्रतिशत तक पहंुच जाएगी।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, विधायक श्री भागीरथ चैधरी, श्री शंकर सिंह रावत, श्री सुरेश रावत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, श्री अरविंद यादव, प्रो. बी.पी.सारस्वत, पूर्व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व यू.आई.टी अध्यक्ष श्री धर्मेश जैन, पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्री जयकिशन पारवानी, श्री सोमरत्न आर्य, श्री रमेश सोनी, जिला परिषद सदस्य शमशेर सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
error: Content is protected !!