मतदाता सूची अवलोकन के लिए उपलब्ध

Nagar Nigam election 2015अजमेर 22 जुलाई । नगर निगम चुनाव 2015 की मतदाता सूची अन्तिम प्रकाशन के पश्चात नगर निगम को उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक व्यक्ति नगर निगम से सूची का अवलोकन कर सकते है या फोटो काॅपी प्राप्त कर सकते है।
रिटर्निंग अधिकारी श्री हरफूल सिंह यादव ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 20 जुलाई को किया जा चुका है। निगम के 60 वार्डों के कुल 326 भागों की फोटो युक्त मतदाता सूची नगर निगम को भिजवायी गई है।

error: Content is protected !!