झलकारी बाई मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 31 को

bjp logoअजमेर 30 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी झलकारी बाई मण्डल अजमेर का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 31 जुलाई को सायं 4 बजे दयासुख भवन एस.बी.बी.जे. बैंक के सामने नाका मदार में रखा गया है।
मण्डल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप धनकड़, मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री वीरमदेव सिंह जी, विशेष अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता जी भदेल, जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व बी.एल.ए. प्रथम व शहर जिला महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह जी शेखावत रहेंगे।
इस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मण्डल में रहने वाले प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, मण्डल कार्यकारिणी, पार्षद व पूर्व पार्षद, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व बूथ पालक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल के समस्त बी.एल.ए. 2, मण्डल स्तर पर वार्ड चुनाव आवेदनकर्ता समर्थकों के साथ व मण्डल स्थरीय बूथ समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे।
दिनेश चौहान
मण्डल अध्यक्ष झलकारी बाई मण्डल
9887416816

error: Content is protected !!