महिला सशक्तिकरण एवं स्वालंबन आज की आवश्यकता-सरिता गैना

DSCN4626DSCN4636अजमेर शहर में समाज सेवा को समर्पित महिलाओं का समूह सखी सहेली ग्रुप द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महिला स्वालंबन एवं सशक्तिकरण के तहत एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन आज दिनांक 2 अगस्त 2015 रविवार को प्रातः 11.30 बजे पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सरिताजी गैना एवं अजमेर में विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ0 मोनिका माहेश्वरी के श्रीकमलों द्वारा किया गया। श्रीमती अरूणा गर्ग ने बताया कि उपरोक्त प्रदर्शनी में सखी सहेली ग्रुप द्वारा 35 स्टाले गाई गई जिसमें ड्रेस मटिरियल, साडिया, लहरिया, साज-समान, मन्दिर में उपयोग आने वाली वस्तुए, भगवान के श्रंगार में काम आने वाली वस्तुए एवं महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनाई हुई राखियां आदि प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु रखी गई। उपरोक्त संस्था प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन कर महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने हेतु प्रयासरत हैं।
ऽ इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सरिताजी गैना ने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में महिला सशक्तिकरण एवं स्वालम्बन नितान्त आवश्यक है एवं इस तरह के प्रयास होते रहने चाहिए। आज प्रदर्शनी में उर्मिला गनेडीवाल, राधिका, लक्ष्मी अग्रवाल, सुरूचि, मिनी मित्तल, दिव्या अग्रवाल, ममता बोथरा, सुमन गोयल, रेणु गोयल, निशा गोयल सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
अरूणा गर्ग
98297 93705

error: Content is protected !!