मनोहरदास जी का 81वां प्राकट्य महोत्सव 19 व 20 अक्टूबर को

manohar das jiअजमेर। श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर में श्रीमहन्त मनोहरदास का 81वों प्राकट्य महोत्सव आगामी 19 व 20 अक्टूबर 2015 को धार्मिक आयोजन के साथ मनाया जायेगा। महन्त स्वरूपदास उदासीन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में नितनेम ऐं सुखमनी का पाठ, श्री रामायण पाठ आरम्भ, सुन्दरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झण्डा साहिब (धर्म ध्वजा) पल्लव व आम भण्डारा का आयोजन किया गया है। सन्त गौतमदास ने जानकारी दी कि श्री ईश्वर मनोहर सेवा समिति, स्वरूप मनोहर रिलिज्यस चैरीटेबल ट्रस्ट सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन के कार्यक्रर्ता आश्रम में नियमित सेवायें देगें।

error: Content is protected !!