सिलेण्डर फटने से तीन मकान ढहे, पांच की मौत

badmer newsबाड़मेर शहर के पोश इलाके में शनिवार सुबह गैस सिलेण्डर फटने से तीन मकान ढह गए। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन लोग इन मकानों में दब गए। करीब 10-12 लोग गंभीर घायल हैं, इनमें से तीन जनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
शहर के चिंदड़ियों का जाळ के पास शनिवार सुबह आसूराम सोनी के मकान में घरेलू गैस सिलेण्डर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि एकसाथ आस-पास के तीन मकान ढह गए। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग दब गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी मिलने पर पुलिस, प्रषासन और आर्मी की टीमें मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आर्मी, प्रशसन, पुलिस, एनएसएस व आरएसएस की रेस्क्यू टीमों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरु कर दिया।
घटना में दोपहर 12 बजे तक पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चोटे आई। इसमें से 10-11 जने गंभीर घायल हुए। वहीं 3 लोगों की हालत नाजुक है।
घायलों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, वहीं गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। फिलहाल रेस्क्यू आॅपरेशन चल रहा था।
chandan singh bhati
nehru nagar barmer rajasthan
7568297777

error: Content is protected !!