राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् दीपावली स्नेह मिलन

photoअजमेर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् के बैनर तले राज्य के कर्मचारियों में सामाजिक समरसता के उद्देष्य से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन राज0 उच्च माध्य0 विद्यालय, तोपदड़ा, अजमेर में किया गया। जिसमें सभी संवर्गों के कर्मचारियों ने भाग लिया एवं समाज में सामाजिक समरसता का संकल्प लिया एवं परस्पर एक दूसरे को गले लगकर हार्दिक शुभकामनायें दी। जिला मंत्री अनिल जैन ने बताया की कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती माता के दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन जिला अध्यक्ष लक्ष्मण तुन्गारिया आमंन्त्रित प्रदेष महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेष महामंत्री रणधीर सिंह कच्छावा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की भारतीय संस्कृती को बचाने हेतु हमे हमारी पारम्परिक त्यौहारों पर आपसी सामंजस्यता एवं आत्मीयता बनाये रखना होगा तभी प्रत्येक नागरिक हृदय से जुड़कर राष्ट्र उत्थान में अपनी भागीदारी दे सकेगा एवं सभी धर्मों के लोगो में आपसी सामंजस्यता कायम रह पायेगी एवं देष के सभी धर्मों के लोग आपस में भाईचारा रख पायेंगे।
समारोह में प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने अपने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा एवं कर्मचारी समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रदेष कोषाध्यक्ष वंषप्रदीप सिंह ने राज्य के कर्मचारियों की मांगों पर एवं राज्य सरकार से हुई विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी संवर्गों के अध्यक्ष मंत्री ने भाग लिया। विभागों के षिक्षा विभाग के मुख्य पदाधिकारी जितेन्द्र मोयल, निगम चन्द, नरेन्द्र भाटिया, राजेष माथुर, जगमाल सिंह, धर्मवीर सिंह, अमृत अग्रवाल सार्वजनिक निर्माण विभाग के महेष शर्मा, भगवान आबनानी, षिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, महेष टेकचन्दानी, नरेन्द्र बसरानी, सहायक कर्मचारी परिषद् के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार खारोल, तारा चन्द राजपुरोहित अभियन्ता परिषद् के जिलाध्यक्ष सुभाष गोरा सहित अन्य कंई संगठनों के पदाधिकारियो ने अपने विचार रखें।

(रणधीर सिंह कच्छावा)
प्रदेश महामंत्री

error: Content is protected !!