पुष्कर को बनाएंगे देश का सबसे सुन्दर तीर्थ

देवस्थान मंत्राी अमराराम चैधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल एवं राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष लखावत ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं पुष्कर के लोगों से की पुष्कर मास्टर प्लान पर चर्चा एवं मांगे सुझाव
बैठक में आए कई महत्वपूर्ण सुझाव

pushkarअजमेर 15 नवम्बर । देवस्थान विभाग के मंत्राी श्री अमराराम चैधरी ने कहा कि पुष्कर को देश का सबसे सुन्दर तीर्थ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने स्वयं पुष्कर तीर्थ को विकसित करने के लिए निर्देश दिए है । पुष्कर तीर्थ का विकास यहां के लोगों, जनप्रतिनिधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। उन्हांेने पुष्कर मास्टर प्लान निर्माण के लिए यहां के लोगों, जनप्रतिनिधियों, पत्राकारों और अधिकारियों से सुझाव मांगे है।
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देश पर प्रदेश में प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों के विकास के क्रम में रविवार को पुष्कर तीर्थ का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए बैठक आयोजित कर सुझाव आमंत्रित किए गए। बैठक को सम्बोधित करते हुए देवस्थान मंत्राी श्री अमराराम चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देश पर प्रदेश में तीर्थ स्थलों एवं प्रमुख मंदिरों का विकास किया जा रहा है। पुष्कर तीर्थ का मास्टर प्लान इसे देश के सबसे सुन्दर तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए तैयार किया जाएगा। यह मास्टर प्लान पुष्कर के आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अधिकारियों सहित यहां आने वाले श्रद्धालुओं के सुझावों से तैयार होगा। उन्होंने कहाकि पुष्कर तीर्थ को विकसित करने के लिए समाज के सभी वर्ग इसमें पूरा सहयोग दंे। पुष्कर विकास की यह कार्य योजना निर्धारित समय में पूरी होगी और आम आदमी को शीघ्र ही विकास के यह कार्य शीघ्र दिखायी देने लगेंगे।
राजस्व मंत्राी श्री चैधरी ने कहाकि राज्य सरकार आम आदमी के हितों के प्रति संवेदनशील है। इसी वर्ष मुख्यमंत्राी के निर्देश पर आयोजित किए गए राजस्व लोक अदालत अभियान मंे लाखों लोगों को राहत मिली और उनकी समस्याओं का निराकरण हुआ। सरकार का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। सरकार की सोच संतों और ऋषि-मुनियों का आर्शीवाद और उनकी सोच के अनुरूप पुष्कर को टेम्पल टाउन और संत नगरी के रूप में विकसित करने की है। यह कार्य पूरे मनोयोग से किया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि पुष्कर पूरे देश की आस्था का केन्द्र है । इसे सुनियोजित तरीके से सम्पूर्ण रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्कर तीर्थ के विकास और सुन्दरता के लिए यहां सघन वृ़क्षारोपण चलाए जाने की आवश्यकता है। वन एवं अन्य विभाग मिलकर यह अभियान चलाए । पुष्कर क्षेत्रा की सभी पहाड़ियों पर वृक्षारोपण किया जाए और इसे हरा-भरा करने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाए।
श्रीमती भदेल ने कहा कि पुष्कर मास्टर प्लान में पुष्कर क्षेत्रा में संतों के रहने के स्थान, होटलों एवं धर्मशालाओं आदि निर्माण के लिए स्थान, सड़क, पार्किग एवं अन्य विकास कार्यों के लिए सावधान किया जाना चाहिए । पुष्कर का मास्टर प्लान आगामी कई दशकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के विशेष निर्देशों पर प्रदेश में विभिन्न तीर्थ स्थलों और प्रमुख मंदिरों का विकास करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करवाए जा रहे । यह मास्टर प्लान स्थानीय लोगों के सुझाव और अनुभवों के आधार पर विकसित किए जाएंगे। इन मास्टर प्लानों के आधार पर जहां संबंधित तीर्थो का विकास होगा। वही यह तीर्थ व मंदिर भी विकसित होंगे।
श्री लखावत ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की पुष्कर मेले की समाप्ति के तुरन्त पश्चात पुष्कर मास्टर प्लान निर्माण कार्य में जुट जाए। उन्होंने कहा कि पुष्कर मास्टर प्लान एवं पुष्कर को टेम्पल टाउन व संत नगरी के रूप में विकसित करने के सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे होंगे। आगामी कुछ महीनों में यह कार्य धरातल पर दिखाई भी देने लगेंगे। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव शीघ्र लिखित रूप में संबंधित अधिकारियों और विभाग तक पहुंचाएं।
बैठक में पुष्कर विधायक श्री सुरेश रावत ने कहाकि पुष्कर के विकास के लिए अजमेर पुष्कर के बीच में टनल का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने पुष्कर दर्शन म्युजियम का निर्माण, संत नगरी विकास के लिए काॅप्लेक्स निर्माण वैदिक विश्वविद्यालय की स्थापना, पर्यटन विकास की योजनाओं पर अमल और पुष्कर पेरा फेरी क्षेत्रा मंे मांस और शराब पर सम्पूर्ण पाबन्दी का सुझाव दिया।
उपमहापौर श्री सम्पत सांखला ने कहा कि पुष्कर मास्टर प्लान का निर्माण पुष्कर, मध्य पुष्कर और बूढ़ा पुष्कर को ध्यान में रखकर किया जाए।
बैठक में पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, अध्यक्ष प्रो.बी.पी. सारस्वत सहित विभिन्न संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्कर मास्टर प्लान निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने कहा कि पुष्कर में सफाई के लिए विशेष बजट का आंवटन हो। बैठक में सड़क, पानी, बिजली, सीमा का निर्धारण सात कोस, 24 कोस एवं 84 कोस परिक्रमा मार्ग का विकास, पानी की आवक की विशेषज्ञ जांच सहित अन्य सुझाव भी मिले।

error: Content is protected !!