एन.सी.सी. के जरिए देश सेवा का भाव जागृत करें युवा -प्रो देवनानी

शिक्षा राज्य मंत्राी ने दिखायी छात्रा एन.सी.सी. टेªकिंग दल को हरी झण्डी, नारेली तीर्थ के ट्रेकिंग अभियान पर रवाना हुई एन.सी.सी. की छात्रा कैडेट
proajm 22.11.15p3अजमेर 22 नवम्बर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि एन.सी.सी. युवाओं में देश सेवा एवं भारतीय सेना के प्रति जज्बा जगाने का सर्वोत्तम माध्यम है । युवा एन.सी.सी. से सीखे अनुशासन, देश सेवा एवं त्याग की भावना को जीवन में आत्मसात कर समाज को भी इसका लाभ पहुंचाएं। देश में युवाओं में अनुशासन और समर्पण की भावना के विकास के लिए एन.सी.सी. की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज प्रातः नारेली तीर्थ में छात्रा एन.सी.सी. कैडेट के ट्रेकिंग अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि नेशनल कैडेट कोर युवाओं में समर्पण और अनुशासन की भावना जागृत करने के लिए बेहतरीन काम कर रही है। यह प्रयास और तेज होना चाहिए।
उन्होंने कहाकि एन.सी.सी. युवाओं के विकास और उनमें देश सेवा की ललक जगाने के लिए सर्वोत्तम माध्यम है। इसके जरिए एन.सी.सी. कैडेट दूर दराज के इलाकों और आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में भी सेवाएं दे सकते हैं। कैडेट एन.सी.सी. के जरिए अपनी क्षमताओं का और अधिक विकास करें।
प्रो. देवनानी ने नारेली तीर्थ ट्रेकिंग अभियान में भाग लेने वाली छात्राओं का आव्हान किया कि वे यहां से सीखे ज्ञान और कौशल वृद्धि का उपयोग समाज हित में भी करें। एन.सी.सी. का उद्देश्य भी देश के लिए सुयोग्य नागरिक और सैनिक तैयार करना है। इससे पूर्व नारेली पहुंचने पर एन.सी.सी. से जुड़े अधिकारियों ने प्रो. देवनानी का स्वागत किया।

error: Content is protected !!