विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

IMG-20151122-WA0083अजमेर 22 नवम्बर। पुष्कर मेले में प्रदर्शनी मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार अपरान्ह 4 बजे स्थानीय विधायक श्री सुरेश सिंह रावत तथा पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक के हाथों हुआ जिसमे राजकीय विभागों, सरकारी संगठनों तथा व्यावसायिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया है तथा पशुपालक इनके द्वारा नवाचार तथा योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।
विकास प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की राजस्थान विकास दर्शन प्रदर्शनी में राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास को दर्शाया गया है। राज्य सरकार द्वारा विविध क्षेत्रों में विकास की राह की प्रगति को छाया चित्रों के माध्यम से जीवंत किया गया है। इसमें आगन्तुओं के लिए पुस्तिकाओं की भी व्यवस्था की गई है। इसकी दीर्घा के पास मीडिया सेन्टर की स्थापना की गई है जहां पत्राकारों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।
पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी आओ साथ चले-उन्नत, समृद्ध ,खुशहाल पशुपालक की थीम पर है। इसमें पशुओं के रोग उनका उपचार, स्वास्थकर आहार, टीकाकरण तथा पशु अस्पतालों में प्रदत्त सुविधाओं को प्रदर्शित किया गया है। पर्यटन विभाग एवं नगरपालिका पुष्कर की संयुक्त प्रदर्शनी में पुष्कर के पौराणिक तथा ऐतिहासिक दर्शनीय स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। यहां समृद्ध परम्पराओं को भी साकार किया गया है। जिला परिषद द्वारा पंचायतराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसमें वर्जी कम्पोस्ट खाद, जल ग्रहण विकास क्षेत्रा प्रदर्शन किया गया है।
विकास प्रदर्शनी में कृषि विभाग के द्वारा खेती में जल बचत तथा एक बंूद अधिक पैदावर का सजीव प्रतिमान प्रदर्शित किया गया है। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बैंक ऑफ बडौदा के द्वारा भी सूचना परक प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
गैर सरकारी संस्थाओं के ब्लॉक में समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने वाली संस्थाओं ने अपने कार्यों का प्रदर्शन किया है। इसमें हार्टफुलनेस ऑरगेनाईजेशन द्वारा हृदय पर ध्यान के द्वारा मन को एकत्रित करने की प्रक्रिया सिखाई जा रही है। प्रपत्रा तथा डिजीटल माध्यमों के द्वारा इसका अनुभव यहां किया जा सकता है।

error: Content is protected !!