भाजपा किसान मोर्चा का अभ्यास वर्ग दिसंबर में-चौधरी

05अजमेर। भाजपा किसान मोर्चा का अभ्यास वर्ग दिसंबर में प्रदेश स्तर पर आयोजित होगा, इसके बाद जिला व मंडल स्तर पर अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने बुधवार को सर्किट हाउस में मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की किसान के हितों की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का काम किसान मोर्चा का है। इस कार्य को मोर्चा निभाने का प्रयास कर रहा है। शीघ्र ही राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल जयंती पर किसान हितैषी योजनाएंं लागू होंगी। सरकार इसे अमली जामा पहनाने में लगी है। मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि योजनाएं प्रत्येक किसान तक पहुंचे, जिससे किसान उसका लाभ उठा सके। इससे पूर्व किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शहर किसान मोर्चा अध्यक्ष का पद शीघ्र ही भरा जाएगा। जिला प्रवक्ता दशरथ सिंह सकराय ने बताया कि किसान मोर्चा का प्रदेश स्तर का अभ्यास वर्ग कार्यक्रम अजमेर में आयोजित कराए जाने का आग्रह किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद अजमेर या उदयपुर को जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व बायतू विधायक कैलाश चौधरी का सर्किट हाउस में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदाराम चौधरी, प्रदेश मंत्री जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला प्रवक्ता दशरथ सिंह सकराय, महामंत्री श्रवण व्यास, महावीर फौजदार, किसान मोर्चा के पूर्व शहर अध्यक्ष पार्षद राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने जिला व मंडल पदाधिकारियों की कार्यशैली की विस्तृत जानकारी ली और संगठन को सक्रिय करने के लिए शीघ्र ही प्रदेश किसान मोर्चा का अभ्यास वर्ग दिसंबर माह में होगा। इसके बाद जिला व मंडल के अभ्यास वर्ग भी आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!