गौचारण एवं भूमि पूजन किया

DSC_2314DSC_2334DSC_2384ram nam 4अजमेर। गीता जयन्ती के पावन पर्व एवं राष्ट्र संत स्वामी हदय राम जी की पुण्य तिथि पर आयोजित 51 अरब राम नाम परिक्रमा समारोह के तहत आज दिनांक 20 दिसम्बर, 2015 को भूमि पूजन, गौचारण एवं गौमाता परिक्रमा एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत आचार्य पं. संतोष जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि एवं गौपूजन कर परिक्रमा कराई। प्रचार प्रमुख उमेश गर्ग ने बताया कि आज उत्सव में मुख्य यजमान रामगोपाल प्रेम प्रकाश संयोजक सुनिल दŸा जैन, सहसंयोजक कंवल प्रकाश, सुभाष काबरा, उमेश गर्ग, कालीचरणदास खण्डेलवाल, आनन्द प्रकाश अरोड़ा, सुरेश शर्मा, किशनचन्द बंसल, शिवरतन वैष्णव, श्री हरी चन्दनानी, महेन्द्र जैन मिŸाल, जे.के.शर्मा, श्री सुरेश जी चारभुजा, वनिता जैमन, भारती श्रीवास्तव, वर्तिका शर्मा, लेखराज जी शशीप्रकाश इंदोरिया, रजनीश रोहिल्ला, बालकिशन पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं राम भक्त उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह प्रातः 8ः30 बजे.-
श्री राम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के तहत् दिनांक 21 दिसम्बर, 2015 को प्रातः 8ः30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा। सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर, 2015 को प्रातः 8ः30 बजे हरिद्वार परमार्थ आश्रम के संत स्वामी चिन्मयानन्द जी महाराज के कर कमलो द्वारा पूजन कर महोत्सव का उद्घाटन किया जायेगा। एवं राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव जी देवनानी उत्सव के मुख्य अतिथि होंगे एवं अजमेर के प्रथम नागरिक श्री धर्मेन्द्र जी गहलोत उत्सव की अध्यक्षता करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वामी हंसराम जी उदासीन, राष्ट्रसंत दिव्य मुरारी बापू, श्री चम्पालाल जी महाराज, स्वामी शिव ज्योतिषानन्द जी, संत कृष्णनन्द जी महाराज, संत पाठक जी महाराज, महंत दयाल नाथ, स्वामी स्वरूपानन्द जी सहित अनेक पूज्य संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

सुन्दरकाण्ड, संत प्रवचन, आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम:-

समारोह के सहसंयोजक श्री सुभाष काबरा ने बताया कि दिनांक 21 दिसम्बर 2015 को ही सांय 3ः30 बजे शिवरतन वैष्णव एव ंकेशव माधव संकीर्तन मण्डल द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया जायेगा एवं संत श्री हंसराम जी उदासीन एवं स्वामी शिव ज्योतिषानन्द जी महाराज के सत्संग लाभान्वित होंगे। तत्पश्चात् अजमेर की विख्यात कत्थक नृत्यांगना सूश्री दिष्ट्री राय भगवान राम को समर्पित नृत्य नाटीका की प्रस्तुति प्रदान करेंगी।
संयोजक सुनील दŸा जैन ने कहा कि अजमेर का सौभग्य रहा की मर्यादा पुरूषोत्तम राम की परिक्रमा अजमेर में पांचवी बार हो रही है। प्रत्येक परिक्रमा अपनी अनूठी भव्यता एवं नये आयामों के साथ सम्पन्न हुई। इसी प्रकार यह परिक्रमा भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी। अयोध्या नगरी तैयार कर ली गई है एवं अजमेर शहर की सभी धर्मप्रेमी जनता का उत्सव में आने की अपील की गई है।

घर-घर जाकर पीले चावल वितरीत कियेः-
श्री राम परिक्रमा में आमंत्रण हेतु समिति वह विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल के कार्य कत्ताओ ने आमंत्रण हेतु घर-घर, बस्ती-बस्ती जाकर पिले चावलएवं पैम्पलेट वितरीत किये और परिक्रमा, सुन्दरकाण्ड एवं आध्यात्मीक सास्कृतिक कार्यक्रम में आने का निमन्त्रण दिया।

उमेश गर्ग
प्रचार प्रमुख
9829793705

error: Content is protected !!