उमंग ने किया माता पिता का सम्मान

DSC_3573अजमेर, 20 दिसम्बर, माता पिता की सेवा से बढकर कोई पुण्य काम नहीं है उनके आषीर्वाद से कभी संकटों का सामना नहीं करना पडता, यही संस्कार हमें भावी पीढी को भी देना चाहिये। उक्त उद्गार उप प्रान्तपाल द्वितीय लायन सतीष बंसल ने लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा फॉयसागर रोड स्थित मयूरा पैलेस में आयोजित माता पिता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में कहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि अजमेर के प्रथम नागरिक नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत एवं श्रीमति हेमा गहलोत थे। कार्यक्रम की शुरूआत लायंस संस्थापक मेल्विन जौंस की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर, दीप प्रज्जवलित कर की गई। लायन इन्दु टांक ने ध्वज वंदना की तत्पष्चात अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन समारोह के कार्यकारी अध्यक्ष लायन सुरेन्द्र कुमार मित्तल ने दिया। क्लब सचिव लायन आभा गांधी ने सचिविय प्रतिवेदन प्रस्तुत कर क्लब के सेवा कार्यो की जानकारी दी।
समारोह के विशिष्ट अतिथि महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि सारे जहॉं की खुषियां माता पिता के चरणों में ही है जहां से आप चाहे जितनी खुषियां बटोर सकते हैं। उन्होने गणेष द्वारा षिव पार्वती की परिक्रमा को सम्पूर्ण सृष्टि की परिक्रमा करने की कथा सुनाकर माता पिता की महत्ता को सरल शब्दों में बताया।
अतिथियों ने क्लब सदस्यों के माता पिताओं को माल्यापर्ण कर, श्रीफल भेंट कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन लायन महेन्द्र जैन मित्तल ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने लायसं इन्टरनेषनल से प्राप्त मेम्बरषिप ग्रोथ पिन लायन राजेन्द्र गांधी एवं हनुमान गर्ग को प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नये सदस्यों का भी लायसं पिन लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सेवाकार्य के तहत दो ग्रामीण स्कूलों के 80 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये। अंत में लायन निरंजन बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
आभा गांधी
सचिव

error: Content is protected !!