अमित शाह के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा द्वारा आतिशबाजी

amit shahअजमेर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गांधी भवन पर भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा भव्य आतिशबाजी की गइ। सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व ढ़ोल पर नाच-गाकर एक दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त की।
जिला मीडिया संयोजक अनीश मोयल ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा की अमित शाह जी के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने अमित शाह जी के पार्टी को दिए गए योगदान को बताया और उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए कार्यो को सराहा और कहा की शाह जी के नेतृत्व मे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ को पार्टी मे एक भूमिका मिली है। ए.डी.ए. अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा की अमित शाह जी के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं मे उत्साह है इनके नेत्रत्व मे पार्टी अब और नई ऊंचाईयाँ प्राप्त करेगी।
महापौर धर्मेद्र गहलोत ने कहा की पार्टी के इस फैसले से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं में खुषी का माहौल है।
इस अवसर पर उपमहापौर सम्पत सांखला, रमेश सोनी, जय किशन पारवानी, प्रभुलाल सिंगनिया, संजय खण्डेलवाल, संपत भाटी, घीसू गढ़वाल, रविन्द्र जसोरिया, विनोद कँवर, रश्मि शर्मा, नरपत सिंह, अमृत नारिया, राजेश गठे, संजय अरोड़ा, मुकेश खिंची, योगेश शर्मा, सोहन शर्मा, राजेंद्र राठौड़, रमेश मारू, भागीरथ जोशी, अनीश मोयल, चंद्रेश सांखला, विरेन्द्र वालिया, प्रकाश मेहरा, सीमा गोस्वामी, पिंकी गुर्जर, रेखा शर्मा, विनीत पारीक, शेखर थोरी, देवेन्द्र शेखावत, रचित कच्छावा, रंजन शर्मा, अमित यादव, जगदीश चांवला, हेमन्त सांखला, मो. सलीम, फारत सागर, जीतेन्द्र मित्तल, गौरव टांक, विजय सिंह टांक आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

error: Content is protected !!