अजमेर, 17 फरवरी। राज्य सरकार ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रा की पेयजल व्यवस्था के लिए 1 करोड़ 52 लाख रू. की वित्तीय स्वीकृति जारी की है
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्राी एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने बताया की अजमेर दक्षिण विधानसभा के विभिन्न इलाको में पेयजल सप्लाई को और अधिक सुदृढ करने के लिए जलदाय विभाग ने यह स्वीकृति जारी की है। श्रीमती भदेल ने कहा कि अभिषेक काॅलोनी, अजय नगर, रामगंज एवं चन्द्रबरदाई नगर-सी ने पेयजल व्यवस्था के लिए 50 लाख, नव दुर्गा काॅलोनी, सियाराम नगर, ब्यावर रोड उवासी आश्रम, शिव नगर एवं बिहारी गंज में पेयजल व्यवस्था के लिए 31.38 लाख, बैंक काॅलोनी, जे.पी.नगर सेक्टर दो, नेहरू नगर एवं आशा भवन के आसपास के ईलाकों के लिए 45 लाख और एस.पी. नगर, मजार रोड़ एवं जे.पी. नगर में पेयजल व्यवस्था के लिए 26 लाख रू. की वित्तीय स्वीकृति जारी की है उन्होंने बताया की इस स्वीकृत राशि से इन इलाको में नई पाईप लाइन डालना व पेयजल व्यवस्था में सुधार हेतु विभिन्न कार्य किये जायेंगे।
श्रीमती भदेल अपने विधानसभा क्षेत्रा के विभिन्न विकास कार्यो के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है इसी क्रम में श्रीमती भदेल ने अपने अथक प्रयासो से राज्य सरकार से राशि स्वीकृत करवायी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा जनता ने जिस विश्वास के साथ क्षेत्रा की बागडोर उनके हाथ में दी है, उस विश्वास को वे सदैव कायम रखेगीं। क्षेत्रा में हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण वातावरण मिल सके, इसका हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।