पहले ज्ञानदान, फिर कन्यादान – सुश्री वन्दना नोगिया

PROAJM Photo (1) Dt. 8 March 2016अजमेर, 8 मार्च। जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिलाओं से अपनी बेटी को शिक्षित करके ज्ञानदान के पश्चात् ही कन्यादान करने का आह्वान किया है।
जिला प्रमुख ने कहा कि महिलाओं के योगदान को एक दिन तक सीमित नहीं किया जा सकता विश्व में आज हर दिन महिलाओं के लिए है। उनके योगदान से पूरी मानव जाति नित नई विकास की ऊंचाईयों को छू रही है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्रा में आगे आकर नए मकाम कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटी मां का नया जन्म होती है। वह माता-पिता के सुख-दुख की साथी होती है। प्रत्येक परिस्थिति में वह अपने परिवार के साथ खड़ी रहने के लिए तत्पर रहती है। मां जिस प्रकार बेटी की चाहत को बिना कहे समझ जाति है। वृद्ध माता-पिता के अरमानों को भी उसी मौन की भाषा में बेटी समझने की क्षमता रखती है। जिस प्रकार आंगन में गुलाब खिलने से सारा घर महक जाता उसी प्रकार परिवार में बेटी के होने से कुटुम्ब सुहावना हो जाता है। उन्होंने कहा कि महिला अपने विविध रूपों द्वारा सक्रियता के साथ समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। यह नम्र और कठोर दोनों का आदर्श सामजस्य है।
जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों की देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट फील्ड वर्कर को माता यशोदा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5100 रूपए तथा सहायीका एवं आशा सहयोगिनी को 2100 रूपए का पुरस्कार सीधे उनके बैंक खाते में जमा करवाकर प्रशस्ति पत्रा द्वारा सम्मानित किया गया। लोहाखान आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता श्रीमती राजकंवर, सहायिका श्रीमती हाजरा बानो, कोटड़ा की आशा सहयोगिनी श्रीमती सीमा, ललई की कार्यकर्ता श्रीमती यशोदा, सहायिका श्रीमती ममता, आशा सहयोगिनी श्रीमती निर्मला देवी, चम्पानगर की कार्यकर्ता श्रीमती राजेश्वरी राठौड़, सहायिका श्रीमती सुमन जैन, लेबर काॅलोनी की आशा सहायिका श्रीमती शर्मिला कंवर, लामगरा की कार्यकर्ता श्रीमती मंजू शर्मा, सहायिका श्रीमती सुशीला देवी, सहयोगिनी श्रीमती कमला, ब्यावर की कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा वैष्णव, खास-1 की सहायिका श्रीमती शान्ति देवी, आशा सहयोगिनी श्रीमती अनिता देवी, धुंधरी की कार्यकर्ता श्रीमती गुणमाला जैन, सहायिका श्रीमती सुशीला जैन, आशा सहयोगिनी श्रीमती माया पाराशर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड प्रथम शिवनगर की कार्यकर्ता श्रीमती विजलक्ष्मी, सहायिका श्रीमती सरोज प्रजापत, आशा सहयोगिनी श्रीमती इन्दुबाला शर्मा, बड़गांव की कार्यकर्ता श्रीमती मंजू कंवर, सहायिका श्रीमती नौरती, डीडवाडा-1 की आशा सहयोगिनी श्रीमती मंजूराज, बरल प्रथम की कार्यकर्ता श्रीमती शीला जोशी, सहायिका श्रीमती निर्मला टैलर, आशा सहयोगिनी श्रीमती भगवती देवी, नांदला -1 की कार्यकर्ता श्रीमती सरिता सोनी, सहायिका श्रीमती परमा देवी, आशा सहयोगिनी श्रीमती शोभा देवी एवं सेदरिया की कार्यकर्ता श्रीमती संतोष देवी, सहायिका श्रीमती शान्ति देवी तथा आशा सहयोगिनी श्रीमती सीता देवी को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए माता यशोदा पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमती कुमुदनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमती विजय लक्ष्मी गौड़, महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री नितेश यादव अजमेर नगर निगम की महिला पार्षद श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती सुनिता मौर्य सहित कई पार्षद उपस्थित थी।

error: Content is protected !!