गौर बिन्दोरा (सिन्जारा) 8 अप्रैल को

gangaur 1अजमेर। राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में पर्वों एवं त्योहारों का विषेष महत्व है और हमारी लुप्त होती संस्कृति को पुनर्जीवित करने, संजो कर रखने एवं पुरा महत्व के पर्वों को सामूहिक रूप से हर्ष उल्लास से मनाने की भावना से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणगौर का सिंजारा ‘‘गौर बिन्दोरा’’ पर्व सुन्दर विलास स्थित गर्ग भवन में दिनांक 8 अप्रेल 2016 शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे से आयोजित किया जायेगा जिसमें लोक गीत, लोक नृत्य के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त उत्सव में सखी सहेली की सदस्यों के साथ शहर की गणमान्य महिलाएं भी भाग लेंगी।

उमेश गर्ग
9829793705

error: Content is protected !!