रोप-वे प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस के आरोपों का खण्डन

संसदीय सचिव श्री सुरेश रावत ने दी जानकारी
press 1अजमेर, 26 अप्रेल। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे आगामी 3 मई को जिले को तीर्थराज पुष्कर में सावित्राी माता मन्दिर पर बने रोप वे की सौगात देंगी। इसके साथ ही यह रोप वे पुष्कर आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह रोप वे 12 करोड़ रूपए की लागत से बना है। इसका प्रारम्भिक किराया 80 रूपए रखा गया है। यहां पर पर्यटकों को 2 लाख रूपए का बीमा कवर भी मिलेगा।
संसदीय सचिव एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश रावत व नगर पालिका सभापति कमल पाठक ने मंगलवार को स्वामी कॉम्पलेक्स में पत्राकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे प्रदेश एवं जिले के लोगों को आगामी 3 मई को रोप वे की सौगात देंगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर में 12 करोड़ रूपए की लागत से बने रोप वे की अवधारणा और शुरूआत मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावे की सोच से हुई है। श्रीमती राजे के पिछले कार्यकाल में 27 अक्टूबर 2006 को वन मंत्रालय ने सावित्राी माता पहाड़ी पर रोप वे शुरू करने की स्वीकृति जारी की थी।
संसदीय सचिव श्री रावत ने कहा कि इसके पश्चात् 2 मार्च 2015 को वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में जिला कलक्टर एवं कार्यकारी एजेंसी के बीच लाईसेंस एग्रीमेन्ट हुआ। इसके पश्चात् कार्य को गति मिली। कार्यस्थल पर पानी, बिजली, प्रदूषण नियंत्राण, पर्यटन, नगर पालिका, पुलिस एवं तहसील आदि कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर समस्त अनापत्तियां वर्ष 2015 में ही जारी करवाई गई।
उन्होंने बताया कि रोप वे की कार्यकारी एजेंसी एवं जिला कलक्टर के मध्य 30 साल के लिए करार किया जाना प्रस्तावित है जो कि आगे भी 10 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है। रोप वे का प्रारम्भिक किराया 80 रूपए होगा। जिसमें 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष की वृद्धि की जा सकती है। कार्यकारी एजेंसी पुष्कर नगर पालिका को प्रतिवर्ष 1.5 लाख रूपए साफ-सफाई एवं सामुदायिक सुविधाओं के लिए प्रदान करेगी। इसमें 5 हजार रूपए की सालाना वृद्धि की जा सकती है।
श्री रावत ने बताया कि रोप वे पर आने वाले यात्रियों को दो लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा जो कि टिकट राशि में ही शामिल होगा।
उन्होंने कहा कि पुष्कर में रोप वे मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे की प्रेरणा से ही संभव हो पा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्य ग्रहण करने के पश्चात से ही जनवरी 2014 से सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर रोप वे के कार्य को गति प्रदान करवाई गई। यह सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि मात्रा दो वर्षों में रोप वे बनकर तैयार हो गया है।
श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने के लिये यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस के कार्यकाल में रोप-वे की स्वीकृति दी गयी जो कि बिल्कुल गलत है। क्योंकि जो भी दस्तावेज है उनमें कहीं भी 2009 से लेकर तथाकथित शिलान्यास 18 सितम्बर 2013 तक कोई स्वीकृति नहीं थी। पूर्व मंत्री जनता को गुमराह करने के लिये ज्ञापन के जरिये अपना ध्यान आकर्षित कर रहे है। इससे कांग्रेस का दोहरा चेहरा लोगों के सामने आया व झूठी वाहवाही लूटने की मानसिकता उजागर होती है।
इस प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री ओमप्रकाश भडाना, भाजपा नेता कंवलप्रकाश किशनानी,
खोड़ागणेश मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चुण्डावत, पीसांगन सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह रावत, पुष्कर मण्डल महामंत्री अरूण वैष्णव, पुष्कर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भोलाराम गुर्जर, रूपनगढ़ मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र ओझा एवं कमल सोनी उपस्थित थे।

अरूण वैष्णव
महामंत्री पुष्कर मण्डल
9828171717

error: Content is protected !!