पुलिस थाना नसीराबाद सदर में थानाधिकारी तेजस्वनी गौतम आईपीएस प्रोबेश्नर पुलिस थाना नसीराबाद सदर जिला अजमेर को मुखबीर से मिली इत्तला कि ˝ हाईवे पर झडवासा से पहले 2 किलोमीटर एक बन्द पडी खण्डहरनुमा होटल की ओट में एकान्त में एक कार अंधेरे में खडी है, जिसमे 3. व्यक्ति है व दो व्यक्ति कार के आस-पास घूम रहे है एवं आपस में बाते कर रहे है कि हाईवे से गुजरने वाली परचून के सामान या ताम्बे से भरे ट्रक को लूटना है˝ उक्त सूचना पर थाना नसीराबाद सदर से श्री मदनलाल उपनिरीक्षक को मय जाप्ता के सादा वस्त्रों मे भेजकर मुखबीर की ईत्तला की तस्दीक करायी गई तो उपनिरीक्षक मय जाप्ता द्वारा अपने आप को छिपाकर कार में बैठे व्यक्तियों की आपस की बातें सुनी तो ज्ञात हुआ कि इनोवा कार में कुल तीन व्यक्ति बैठे है जो एक दूसरे को समझाईश कर हाईवे से गुजरने वाली परचून से भरे सामान या ताम्बे से भरी ट्रकों को लूटने की तैयारी कर रहे है, जिनका मुख्य गब्बर सिंह नामक व्यक्ति शैष दो व्यक्तियों को योजनाबद्ध तरीके से सबका अलग-अलग काम बांट कर लुट की योजना बना रहे थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला अजमेर द्वारा हाईवे पर होने वाली लूट-डकैटी की वारदातो को बडी गम्भीरता से लेते हुऐ थानाधिकारी नसीराबाद सदर के नेतृत्व मे टीम का गठन कर थानाधिकारी नसीराबाद सदर तेजस्वनी गौतम आईपीएस, मदनलाल उप निरिक्षक, गोपाल सिंह हैड कानि0 , नेतराम, महेन्द, सुभाष प्रहलाद, जितेन्द्र्र, कानि0 भरतसिंह आदि टीम द्वारा अपनी जान को जोखिम मे डाल कर डकैती की योजना बना रहै शातिर डकैतो को गिरफतार किया जाकर मुकदमा नम्बर 189/2016 धारा 399,402 भा.द.स पंजीबद्ध किया गया।
दो अवैघ हुक्का बार पर कार्यवाही एवं 02 गिरफ्तार
पुलिस थाना दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर चालाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की कडी में दिनांक 04.06.16 को मन थानाधिकारी मानवेन्द्रसिह पु.नि, कानाराम महेन्द्र सिह, सोहन लाल फारूख मोहम्मद कानि की सयुक्त टीम बनाकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ कार्यवाही करते हुऐ पतासा गली दरगाह बाजार अजमेर स्थित होटल अलकाबा होटल व दरगाह बजार स्थित आमीर होटल मे संचालित अवैध हुक्का बार का संचांलन करते हुये 01 श्री सैयद आकील जमाली पुत्र आसीफ जमाली उम्र 27 साल जाति मुसलमान निवासी रगत्या गली चोधर मोहल्ला नला बाजार अजमेर 02 अमीरूदीन पुत्र सलाउदीन जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी बडे पीर की सीढीयो के पास अन्दर कोट अजमेर को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त हुक्का बार से विभिन्न कम्पनियो के करीब 115 तम्बाकू युक्त फलेवर तथा 18 हुक्का मय चिलम, पाईप व चिमटो के जब्त किये जाकर प्रकरण संख्या 112/16, 113/16 धारा 8/11 धुम्रपान का प्रतिषेध एवं अधुम्रपानी व्यक्तियो के स्वास्थ का संरक्षण अधिनियम मे दर्ज किया गया।
अवैध धारधार हथियार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना मसुदा में जरिये टेलीफोन इतला मिली की ग्राम रेणपुरा में उत्तमी रोड पर लडका जिसके हाथ में छुरा लिये हुये है। आदि ईतला पर सउनि शैतान ंिसह मय जाप्ता मय सरकारी बोलेरो के थाने से रवाना होकर समय 7.30 एएम पर ग्र्राम रेणपुरा पहुॅचा। मुखबीर खास की इतलानुसार गांव के लोगो की भीड इक्कठा हो रखी थी। भीड को हटा कर देखा तो एक लडका जिसके हाथ मे एक धारदार छुरा ले रखा था। जिसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम दिनेष पुत्र देवी सिंह जाति रावत उम्र 20 साल निवासी प्रतापुरा द्वितीय थाना मसूदा अजमेर का होना बताया केा बिना लाईसेन्स व परमिट के एक अवैध धारधार छुरा अपने कब्जे में रखने से अपने जुर्म से आगाह कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मे गिरफतार किया गया व छुरा को जरिये फर्द जप्त की गई वापसी थाना पर एक तहरीर रिपोर्ट पेष की जिस मुकदमा न0 138/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज किया गया ।
पुलिस थाना रामगंज में तहत मुखबीर खास की इतला को अजयनगर चौराया शराब के ठेके के पास मुल्जिम रमेष उर्फ फौजा पुत्र नोरत जाति सांसी उम्र 36 साल निवासी पानी की टंकी के पास पहाडगंज थाना रामगंज अजमेर द्वारा अपने कब्जे मे अवैध रूप से लोहे की तलवार लेकर धुमता हुआ पाया जाने पर जितेन्द्र कुमार सउनि मय जाप्ता द्वारा दबीष देकर मुल्जिम के कब्जे से अवैध लोहे की तलवार जप्त की जाकर मुल्जिम को गिरफतार किया जाकर मु0नं0 120/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया।
जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना क्रिंष्चनगंज में सउनि बाबूलाल द्वारा कानि. सुखराम की ईत्तला पर मुल्जिमान 1. विशन मेहरा पुत्र भंवरलाल जाति कहार उम्र 46 साल निवासी 502/02 पानी की टंकी के पास इन्द्रा कॉलोनी क्रि.गंज अजमेर 2. महेन्द्र पुत्र रामचन्द्र जाति राजपूत उम्र 48 साल निवासी श्याम पहलवान की गली रेम्बूल रोड़ क्रि.गंज अजमेर द्वारा इन्द्रा कॉलोनी क्रि.गंज अजमेर में सार्वजनिक स्थान पर रकम दांव पर लगाकर तीन पति ताश से जुआ खेलने पर मुल्जिमान के कब्जे से 1020 रूपये मय 52 पते ताश को जब्त किया गया एवं मुल्जिमान के विरूध प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस थाना गंज में भंवरलाल सउनि द्वारा गांछी मोहल्ला में सट्टे की खाईवाली करते हुए मनोहर उर्फ मन्नू पुत्र पित्तूमल जाति सिन्धी उम्र 55 साल निवासी गांछी मोहल्ला पीरमीठा गली अजमेर को मय सट्टा असयाय मय रकम सट्टा 370 रूपये के गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु.न. 135/16 धारा 13 आर.पी.जी.ओ. दर्ज करवाया।
पुलिस थाना मसुदा क्षेत्र में ग्राम अडवानिया से दौराने गस्त सउनि हजारी लाल मय जाप्ता थाना मसूदा द्वारा ग्राम अडवानिया में सार्वजनिक स्थान पर हार जीत का दाव लगाकर ताष पत्ती से जुआ खेलते हुये 1. सेठु पुत्र गुलाब जाति मेहरात उम्र 32 साल निवासी अडवानिया थाना मसूदा अजमेर 2. जितेन्द्र पुत्र मोहन काठात जाति मेहरात उम्र 21 साल निवासी अडवानिया थाना मसूदा अजमेर 3. शेरू पुत्र देवी सिंह जाति मेहरात उम्र 24 साल निवासी अडवानिया थाना मसूदा अजमेर को गिरफतार कर इनके कब्जे से 460 रूपये जुआ राषि व 52 ताष पत्ती को जप्त कर प्रकरण सं. 139/16 धारा 13 आर पी जी ओ में दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देषानुसार षराब पीकर उत्पात मचाते एवं षराब पीकर वाहन चलाने के मामले 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही में थाना मदनगंज 2,कुल 02, 60 पुलिस एक्ट की कार्यवाही मे थाना मदनगंज 4,कूल 04, 510 मे एक्ट मंे थाना, कूल 207 एमवीएक्ट मे थाना, कुल अन्य एमवी में थाना, कूल
षांति भंग मे, गिरफ्तार – थाना सरवाड 1,रामगंज 3,कुल 04,
धुम्रपान अधि0में थाना दरगाह 2,कुल 02
4/25 आर्म्स एक्ट मे थाना मसुदा 4,रामगंज 1, कुल 04
13 आरपीजीओ में थाना, क्रिष्चनगंज 2,गंज 1,कुल 03
19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम मे थाना, कुल
4./6 आर एन सी एक्ट मे थाना कुल
8/27 एन डी पी एस एक्ट मे थाना कुल
गिरफ्तारी वारण्ट में थाना, कुल
9/11 राजस्थान धम्रपान प्रतिषेद अधिनियम मे थाना कुल,
धारा 289 ए कन्टोमेन्ट एक्ट मे थाना कुल
16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम मे थाना, कुल