नवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Reema Nawal 2ब्यावर। सक्रिय व समर्पित समाजसेवी रीमा नवाल को लायनेस प्रांत 323ई2 का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रांत अध्यक्ष रेणु बाठिया ने यह नियुक्ति दी है। साथ ही आशा जताई है कि इनके कुशल नेतृत्व में प्रांत की सभी लायनेस पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भावना से कार्य करेंगी। इससे पूर्व नवाल ने लायनेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्त्व बखूबी संभाला। इन्होंने अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपनी टीम के साथ कई सेवा कार्य किए। गरीब बच्चों के शैक्षिक उत्थान हेतु विशाल आनंद मेले का आयोजन कर नई पहल की। इन्हीं सेवा कार्यों के मद्देनजर नवाल को यह प्रमुख दायित्त्व सौंपा गया है। ब्यावर शहर की पहली महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर क्लब पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।

error: Content is protected !!