ब्यावर, 10 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर 11 जुलाई 2016 से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता से संबंधित परिवार कल्याण कार्यक्रम शिविर, जागरूकता रैली, नसबंदी शिविर समेत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. चन्द्र प्रकाश कुमावत ने बताया कि 11 जुलाई 2016 को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई 2016 तक मनाया जाएगा। इसके तहत परिवार कल्याण के स्थायी व अस्थायी साधन, लक्षित दम्पतियों को उपलब्ध कराये जाएंगे। साथ ही जवाजा, राजियावास, किशनपुरा एवं राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में नसबंदी शिविर आयोजित किये जाएंगे।
मोबिलाईजेशन सप्ताह ज़ारी
विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभाग द्वारा गत 27 जून से 10 जुलाई 2016 तक मोबिलाईजेशन सप्ताह भी मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर लक्षित दम्पतियों से सम्पर्क कर परिवार कल्याण के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रकार जो दम्पति स्थायी साधन अपनाने हेतु सहमति दे रहे हैं, उन्हें निमन्त्राण पत्रा देकर परिवार कल्याण शिविर के स्थान व दिनांक की जानकारी दी जा रही है एवं जो दम्पति अस्थायी साधन अपनाना चाहते हैं उन्हंे मौके पर ही अन्तराल साधन काॅपर-टी, आॅरल पिल्स, निरोध उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
ये कार्यक्रम भी होंगे
डाॅ.सी.पी. कुमावत ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई 2016 को चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में ब्लाॅक क्षेत्रा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्रा देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अभियान एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ब्लाॅक स्तर पर 11 जुलाई 2016 को समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। साथ ही ब्लाॅक स्तर पर स्थित विद्यालयों में नियोजित परिवार-खुशियां अपार, छोटा परिवार-सुखी परिवार, कन्या भ्रूण हत्या एवं बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव विषयक निबन्ध व चित्राकला प्रतियोगिताएं 9 जुलाई 2016 को आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को ब्लाॅक स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। –00–
वर्षा रिपोर्ट
ब्यावर, 10 जुलाई। जलसंसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर में 10 जुलाई 2016 तक 148 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई है। सहायक अभियन्ता ओ.पी.मिश्रा ने बताया कि ब्यावर में 10 जुलाई 2016 तक 148 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार ब्यावर तहसील में 160, जवाजा में 66, टाॅडगढ़ में 107, मांगलियावास में 215, पीसांगन में 87, नसीराबाद में 163, पुष्कर में 50 एवं गोविन्दगढ़ बांध में 50 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है। –00–
देवाता में शिविर 11 जुलाई को
ब्यावर, 10 जुलाई। उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वार 2016 के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत देवाता में 11 जुलाई 2016 को शिविर आयोजित कर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।–00–
ग्राम पंचायत रावतमाल में फोलोअप शिविर आयोजित
ब्यावर, 10 जुलाई। राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वार 2016 के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत रावतमाल में आयोजित फोलोअप शिविर में विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।
उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार ग्राम पंचायत रावतमाल में लगे फोलोेअप शिविर में तहसीलदार द्वारा नामान्तरणकरण के 65, खाता दुरूस्ती के 35, राजस्व नकलंे 30,प्रमाणपत्रा वितरण 39 तथा राजकीय विभागों,संस्थाओं को आवंटन के 3 प्रस्ताव से संबंधित कार्य कर काश्तकारों एवं आमजन को राहत प्रदान की गई। –00–
2 गांवों में रिसीवरी भूमि की नीलामी हेतु
तहसीलदार ने गिरदावर व पटवारी को दिये निर्देश
ब्यावर, 10 जुलाई। तहसील ब्यावर के ग्राम गोपालपुरा व रहमानखेड़ा स्थित खसरा जो कि तहसीलदार ब्यावर की रिसीवरी के अन्तर्गत है कि नीलामी काश्त फसल दर फसल 11 जुलाई 2016 को मौके पर की जाएगी। इस संबंध में तहसीलदार ब्यावर ने संबंधित गिरदावर व पटवारी को निर्देश दिये है।
तहसीलदार ब्यावर श्री योगेश अग्रवाल के अनुसार ब्यावर तहसील के ग्राम गोपालपुरा व रहमानखेड़ा के खसरा जो कि तहसीलदार रिसीवरी के अन्तर्गत है की नीलामी काश्त फसल दर फसल 11 जुलाई 2016 को मौके पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति उक्त भूमि को सम्वत् 2073 की काश्त के लिए लेना चाहे वह नीलामी दिवस पर उपस्थित होकर बोली लगा सकता है। नीलामी स्वीकृति के पश्चात् नीलामी भूमि का कब्जा पूरी रकम अदा करने के पश्चात् एक वर्ष के लिए 30 अपै्रल 2017 हेतु मिलेगा, उक्त अवधि के पश्चात् स्वतः ही भूमि का कब्जा तहसीलदार ब्यावर के अधीन हो जाएगा।–00–
पालनहार योजना के लाभ हेतु
दस्तावेज की पूर्ति 15 जुलाई तक आवश्यक
ब्यावर, 10 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार योजना के तहत विधवा,परित्यक्ता, अनाथ एवं दिव्यांग श्रेणी के बच्चों को विभिन्न लाभ दिये जा रहे हैं, उक्त श्रेणी से सम्बद्ध वर्ग 15 जुलाई 2016 आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
राजकीय छात्रावास सामाजिक न्याय व आधिकारिता विभाग के अधीक्षक रूपनारायण शर्मा ने बताया कि पालनहार योजना का लाभ लेने के लिए विद्यालय में अध्ययन का प्रमाण पत्रा, बैंक पासबुक, पेंशन पीपीओ पर्ची, अंकतालिका वर्ष 2015-16 आदि दस्तावेज अम्बेडकर छात्रावास, साकेतनगर पुलिस चैकी के पीछे उदयपुर रोड़ ब्यावर को 15 जुलाई 2016 तक जमा करवाना आवश्यक है। पालनहार योजना से संबंधित दस्तावेजों की पूर्ति व अन्य जानकारी हेतु विभाग के ब्यावर स्थित राजकीय छात्रावास में एवं दूरभाष संख्या 9829297979 सम्पर्क किया जा सकता है। –00–