भाजपा तिरंगा यात्रा निकालेगी

bjp-logoअजमेर 19 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आहवान पर तिरंगे के सम्मान में देष भर में हो रही तिंरगा यात्रा कार्यक्रम के तहत शनिवार दिनांक 20 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा अजमेर शहर व देहात के संयुक्त तत्वाधान में अजमेर शहर में विषाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष विनीतकृष्ण पारीक व देहात जिलाध्यक्ष ज्ञानेष्वर व्यास ने बताया कि अजमेर में होने वाली इस तिरंगा यात्रा की सभी तैयारी पूर्ण कर ली हैं।इसका शुभारम्भ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सासंद श्री भूपेन्द्र यादव सांसद श्री सावरलाल जाट करेगें।
तिरंगा यात्रा की व्यापक तैयारियों के लिए युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिला बैठक में भाजपा व युवा मोर्चा पदाधिकारियों,मण्डल अध्यक्षों, मोर्चा जिलाध्यक्षों,भाजपा पार्षद दल सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि तिरंगा भारतवर्ष के मान सम्मान का प्रतीक जो प्रत्येक भारतीय को भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति कराता हैं, अजमेर में तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष प्रो.भगवती प्रसाद सारस्वत ने देहात जिलें में तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम बताते हुए कहा कि देष में आजादी की लड़ाई बहुत लम्बी व अनेक स्तरों पर चली लाखों बलिदानों के पष्चात देष को आजादी मिली जबकि पिछलें 70 वर्षो में कांग्रेस देष को भ्रमित कर रही है कि आजादी उसने ही दिलाई। सारस्वत ने कहा कि गत छह माह में जिस प्रकार से दिल्ली जे एन यू व कष्मीर में राष्ट्र विरोधी कृत्य व तिरंगे का अपमान हो रहा हैं ऐसे हालात में प्रधानमंत्री जी ने आहवान किया कि पूरे देष में तिरंगे का सम्मान हो तथा तिरंगा सर्वव्यापी बने इसी हेतु तिरंगा यात्राएं हो रही हैं।
महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने युवा वर्ग को जाग्रत होने का आहवान करते हुए कहा कि तिरंगा केवल विषेष अवसरों पर ही नही बल्कि सदैव हमारे हद्रयों में रहना रहना चाहियें।
ए.डी.ए. अध्यक्ष षिवषंकर हेड़ा ने युवा ष्शक्ति को जाग्रत हो अपनी क्षमता व उर्जा को प्रधानमंत्री जी सोच के अनुरूप साकार करने का आहवान किया।
बैठक को धर्मेष जैन,पार्टी जिला महामंत्री रमेष सोनी,जयकिषन पारवानी, ओमप्रकाष भड़ाना ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व आज प्रातः 11 बजे तैयारियों को लेकर स्थानीय महर्षि दयानन्द सरस्वती निर्वाण स्थली पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ,पूर्व मंत्री श्री किषन सोनगरा,पूर्व सांसद रासासिंह रावत,महापौर धर्मेन्द्र गहलोत,उपमहापौर सम्पत सांखला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य, रमेष सोनी,जयकिषन पारवानी,जोगेन्द्रसिंह ठाकुर आदि ने भाग लिया।
तय कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ प्रातः 08 बजे नसीराबाद से होगा जहां से श्रीनगर,सिलोरा होते हुए यह यात्रा किषनगढ़ पहुॅचेगी। यहा से यह तिरंगा यात्रा गगवाना बालाजी, घूघरा, यूनिवर्सिटी तिराहा होते हुए दापहर 2.30 बजे अजमेर बजरंग गढ़ चौराहें पर स्थित विजय स्मारक आयेगी यहां पर इस यात्रा में शहर युवा मोर्चा व भाजपा और सभी अग्रिम संगठन व पार्षद इस यात्रा का स्वागत कर इसमें सम्मलित हो जायेगें, तथा यहा से शहर व देहात की संयुक्त तिरंगा यात्रा महावीर सर्किल,नसियां जी,आगरागेट,गणेष मंदिर, नयाबाजार चौपड़, चूड़ी बाजार, गांधी भवन चौराहा,स्टेषन रोड़, बाटा तिराहा, केसरगंज गोलचक्कर, पड़ाव, क्लाक टावर,शहीद स्मारक, मदारगेट, गाधीॅभवन चौराहा, कचहरी रोड़, इंड़िया मोटर चौराहा,अग्रसेन सर्किल होते हुए आर्य समाज के संस्थापक व स्वतन्त्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महर्षि दयानन्द सरस्वती की भिनाय कोठी स्थित निर्वाण स्थली पर समापन होगी। यहां पर महषि दयानन्द सरस्वती को श्रद्धासुमर्न अिर्पत करने के बाद युवाओं के विषाल सम्मेलन को सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेगें।
यहा से देहात युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा पुष्कर के लिए प्रस्थान करेगी जहां पर रात्रि विश्राम के बाद 21 अगस्त को प्रातः 08.30 केन्द्रीय रसायन,खाद,रोड़,परिवहन,पोर्ट व षिपिंग मंत्री मनसुख भाई इस यात्रा का शुभारम्भ करेगें। पुष्कर से यह यात्रा पीसांगन,ब्यावर,जवाजा,मसूदा,बान्दनवाड़ा होते हुए विजयनगर में सम्पन्न होगी।

अरविन्द यादव,
जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. शहर जिला अजमेर
9414252930

error: Content is protected !!