अजमेर 12 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 23 में प्रथम एक वर्ष में लगभग 13 करोड़ की लागत से विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किये गये विकास कार्यो की जानकारी देने के लिये जनप्रतिनिधि वार्षिक विकास पर्व स्थानीय पार्षद व नगर निगम के उपमहापौर सम्पत संाखला द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन चन्द्रवरदाई नगर स्थित श्री गार्डन में किया गया।
उपमहापौर सम्पत संाखला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे 3 बार पार्षद बनने का सुअवसर प्रदान किया। चौथी बार वार्ड 23 से पार्षद बनने का आप सभी की वजह से मौका मिला है। भाजपा ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इस शहर का उपमहापौर बनाने का सुअवसर प्रदान किया जिसका मैं अपने स्थानीय मतदाताओं, भाजपा नेतृत्व व समाज के चौथे स्थम्भ मीडिया का भी आभार व्यक्त करता हूँ। पार्षद व उपमहापौर के दायित्व से इस क्षेत्र की जनता का विश्वास अर्जित करते हुए प्रथम वर्ष की क्षेत्र के उत्थान की कुंजी आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मैं आप सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की उम्मीदो पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।
उन्होने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चन्द्रवरदाई नगर में 5 करोड़ रूपये की लागत से पिछले 15 वर्षो से बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (अस्पताल) चन्द्रवरदाई नगर के निर्माण कार्य का प्रदेश की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी द्वारा शिलान्यास किया गया।
नई सड़को का जाल, मिसिंग लिंक योजना के अन्तर्गत 1.2 करोड़ रूपये की लागत से शहीद भगतसिंह मार्ग एवं सी-ब्लॉक चन्द्रवरदाई नगर से मैला रोड़ सोमलपुर (आई.ओ.सी. डिपो) तक निर्माण, समयबद्धता से कार्य पूर्ण किया गया।
चन्द्रवरदाई नगर में पेवरीकरण से सड़क निर्माण में 1 करोड़ की लागत से लगभग समस्त ब्लॉकों में सड़कों का सुदृढ़ीकरण व पेवरीकरण का कार्य करवाया गया।
प्रगति नगर में 15 लाख रूपये की लागत से जवाहर की नाड़ी, अमरावती नगर में विभिन्न स्थानों पर सड़क व नाली निर्माण एवं इन्टर लॉक टाईल्स व क्रॉस निर्माण कार्य करवाया गया।
सियाराम नगर सी ब्लॉक से जलसा भवन एवं अजय हाऊसिंग सोसायटी गली नं. 1, 2, 7, 9, 9ए और मुख्य सड़क गंगा वाटर से अशोक सामरिया भवन तक नाली क्रॉस निर्माण कार्य 48 लाख रूपये की लागत से करवाया गया।
अजमेर के सांसद व तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री प्रो. सांवरलाल जी जाट व राज्यमंत्री श्रीमती अनिता जी भदेल द्वारा चन्द्रवरदाई नगर द्वितीय (विस्तार) में 7.50 लाख लीटर क्षमता एवं 20 मीटर ऊंचाई के उच्च जलाशय का लोकार्पण कराया गया।
चन्द्रवरदाई नगर ए ब्लॉक के दोनों पार्को में रंग रोगन, फव्वारा, मुख्य द्वार व बगीचे का समतलीकरण एवं पाथ-वे का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य 25 लाख रूपये की लागत से करवाये गये।
चन्द्रवरदाई नगर में 45 लाख रूपये की लागत से सी-119 से सी-150 तक पाईप लाईन डालने का कार्य पूर्ण व सियाराम नगर के कुछ क्षेत्र में पाईप लाईन डालना जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान किया गया।
वकील कॉलोनी जो कि विकास की दृष्टि से दयनीय स्थिति में थी जिसकी विभिन्न गलियों में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य 19.38 लाख रूपये से करवाकर जनता को गन्दगी से निजात मिली।
मार्गो की नामों से पहचान कराने के लिये 10 लाख रूपये की लागत से एच.एम.टी. ब्यावर रोड़ से जवाहर की नाड़ी नई सड़क का गेन्ट्री बोर्ड का कार्य एवं विभिन्न कॉलोनियों के मार्गो के नाम पट्ट का कार्य किया।
विद्युत सुदृढि़करण के लिये 10 लाख रूपये की लागत से एच.एम.टी. ब्यावर रोड़ से जवाहर की नाड़ी तक नई ट्यूबलर पोल मय लाईट कार्य एवं बी-ब्लॉक में स्ट्रीट लाईट हेतु सीमेन्ट पोल लगाने का कार्य किया।
हरि ओम नगर, प्रगति नगर, काली माता मन्दिर रोड, रेगर बस्ती, सामुदायिक भवन मे पुर्ननिर्माण व अन्य विकास कार्यां मे करीब 10 से 12 लाख रूपये के कार्य कराए गए।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने हेतु विभिन्न स्थानों पर जन सहभागिता से सघन वृक्षारोपण कर क्षेत्रवासियों को इस हेतु जागरूक किया।
राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा 15 अगस्त 2016 की पूर्व संध्या पर अजमेर में करोड़ों के कार्यो में तीरंदाजी व टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया गया।
क्षेत्र के प्रतिभावान कलाप्रेमियों का समय-समय पर सम्मान, चन्द्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज खेल नगर में जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विशेष योगदान दिया गया।
सामाजिक सरोकार व समरसता के क्षेत्र में महापुरूषों को याद करना तथा सामाजिक गतिविधियों को संबल प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य रहा है।
और आज
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल द्वारा प्रातः 8 बजे से 9ः30 बजे तक सघन वृक्षारोपण शहीद भगत सिंह मार्ग एच.एम.टी. के पीछे काली माता मंदिर के पास आयोजित किया गया। प्रात 9ः30 बजे पाईप लाईन के शिलान्यास का कार्यक्रम गली नं. 12 सियाराम नगर में, प्रातः 10 बजे विधायक कोष से बस शैल्टर का शिलान्यास टेम्पो स्टेण्ड चन्द्रवरदाई नगर चौराहा पर किया गया।
इसके उपरान्त प्रातः 11 बजे उपमहापौर व वार्ड 23 के स्थानीय पार्षद द्वारा प्रकाशित एक वर्ष में हुए विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये विकास कार्यो के फोल्डर का विमोचन, वार्ड 23 में कचरा टेम्पो को हरी झण्डी दिखाकर जनता को समर्पित किये गये।
इसके उपरान्त प्रातः 11 बजे उपमहापौर व वार्ड 23 के स्थानीय पार्षद सम्पत सांखला द्वारा प्रकाशित एक वर्ष में हुए विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये विकास कार्यो के फोल्डर का विमोचन राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज के मुख्य आतिथ्य, राज्यमंत्री अनिता भदेल की अध्यक्षता,, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, पूर्व यूआईटी चेयरमेन धर्मेश जैन, पूर्व प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची, आदर्श मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, जन प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया व साथ-साथ वार्ड 23 में कचरा टेम्पो को हरी झण्डी दिखाकर जनता को समर्पित किये गये।
कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्जवलित कर शुभा शर्मा द्वारा राष्ट्रगीत वन्देमातरम् द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक श्री चम्पालाल जी महाराज और अध्यक्षता राज्यमंत्री अनिता भदेल ने की, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, पूर्व यूआईटी चेयरमेन धर्मेश जैन, पूर्व जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची, आदर्श मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोमलपुर की उपसरपंच श्रीमती सलमा बानो और रूस्तम खान चीता द्वारा उपमहापौर सम्पत सांखला का 31 किलो की माला से सार्वजनिक सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपमहापौर सम्पत सांखला ने विधायक कोष, ए.डी.ए. व क्षेत्रिय पार्षद कोष द्वारा नये विकास कार्यो की घोषणा की गयी जिसमें बी-ब्लॉक में 42 लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण का कार्य, चन्द्रवरदाई नगर का मुख्य मार्ग के डिवाईडर का पूर्ण रिनोवेशन, 20 लाख रूपये की लागत से बी-ब्लॉक में स्थित पार्क का विकास कार्य, ए-ब्लॉक में मजार वाले पार्क में शेड व सुलभ सुविधायें 18 लाख रूपये की लागत से, एफ-ब्लॉक के पार्क में आर.सी.सी. शेड, लॉन व 11 लाख रूपये की लागत से अन्य विकास कार्य, 20 लाख रूपये की लागत से हरिओम कॉलोनी व सियाराम नगर में सड़क व नाली निर्माण विधायक कोष से, 20 लाख रूपये की लागत से पार्षद कोष से कई विकास कार्य, चन्द्रवरदाई नगर ए-ब्लॉक में 1 एक करोड़ रूपये का सड़क पेवरीकरण का कार्य और चन्द्रवरदाई नगर ए, बी, सी और एफ ब्लॉकों के पार्को में झुले लगाने का कार्य चल रहा है।
इसके बाद क्षेत्रवासी व आगन्तुकों के लिये देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गये। जिसमें प्रदीप गुप्ता ने ‘‘होठों पे सच्चाई रहती है’’, शुभा शर्मा ने ‘‘नैना में बदरा छाये’’ और ‘‘ओ पालन हारे’’, नीरज जैमन ने ‘‘ये रेशमी जुल्फें’’ और ‘‘मेरा जूता है जापानी’’ गीत गाया और कुंवर मंजर ने नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही कविता चौहान ने ‘‘डाक बाबू लाया रे संदेशा’’, योगेश्वरी और तेजस्विनी ने ‘‘दिवानी मस्तानी’’, दीपक सेनी ने ‘‘म्हारा डिगीपुरी का राजा’’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही गरिमा बाकोलिया ने भी अपनी प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर स्वागत भाषण सम्पत सांखला द्वारा दिया गया और आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची ने सभी का आभार दिया। मंच संचालन राकेश आनन्दकर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान ‘‘जन-गण-मन’’ गा कर किया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों में एचएस वर्मा, रामदेव गुर्जर, रामसिंह, अशोक सामरिया, राधेश्याम राव, सुनील, अरूणा, संतोष माहेश्वरी, हेमलता डाबरा व ए ब्लॉक विकास समिति से अध्यक्ष योगेश भटनागर, सचिव मुकेट बिहारी मण्डरावलिया, बी ब्लॉक में श्रीमती चन्द्रेका वाडेकर, श्री गोपाल शर्मा, सी ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, सचिव रमेश चन्द्र रेडिया, सियाराम विकास समिति के अध्यक्ष आरएस चितौडि़या, सचिव बाबूलाल कुमावत, भाजपा कार्यकर्ता, अन्य ब्लॉकों व कॉलोनियों के अध्यक्षो और क्षेत्रीय विकास समितियों का सहयोग रहा। साथ ही वार्ड 24 के दूर्गा प्रसाद शर्मा, वार्ड 25 के रईस अहमद, वार्ड 21 के मोहन लालवानी, वार्ड 3 के ज्ञान सारस्वत उपस्थित थे।
सम्पत सांखला
उपमहापौर
नगर निगम, अजमेर
मो. 9414003177