अजमेर। 12 सितम्बर 2016 सोमवार, अजमेर को आजाद पार्क में 24 सितम्बर से 30 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से सायं 6ः30 बजे तक राष्ट्र संत गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज की अमृतमयी वाणी होने जा रही भागवत कथा की आवश्यक बैठक कथा के मुख्य यजमान कालीचरणदास खण्डेलवाल की अध्यक्षता में वैशाली नगर स्थित हनुमान मन्दिर में आयोजित की गई बैठक में, व्यवस्थाओं का निर्णय कर विभाजन किया गया। इस क्रम में निमन्त्रण पत्र वितरण एवं कार्यालय व्यवस्था श्री ओमप्रकाश मंगल, श्री किशनचन्द बंसल और तुलसी सेवा संस्था को दी गई इसी अनुसार मय सज्जा एवं फूल सज्जा श्री पूनमचन्द जी मारोठिया, शशीकान्त शर्मा, विमलजी गर्ग को सुपुर्द की गई। पांडाल व्यवस्था पेयजल, पादुका एवं सुरक्षा व्यवस्था श्रीमती भारती श्रीवास्तव, अलका गौड़, शशीप्रकाश जी इन्दौरिया, लेखराज जी सहित सभी वी.ही.पी कार्यकत्र्ता भारती श्रीवास्तव की महिला टीम को सुपुर्द की गई। प्रसाद वितरण विनीत कृष्ण पारीक एवं टीम को सुपुर्द की गई। कार्यक्रम की व्यवस्था समीति में कालीचरण खण्डेलवाल, नरेन्द्र खण्डेलवाल, उमेश गर्ग, ओमप्रकाश मंगल, किशनचन्द बंसल, महेन्द्र जैन मित्तल, विमल गर्ग, अशोक टांक, सत्यनारायण भंसाली, दिनेश परनामी, अजय शर्मा, मनीष मारोठिया, पूनमचन्द मारोठिया, कैलाश खण्डेलवाल, शंकरलाल बंलस को सम्मिलित किया गया है। कार्यक्रम की शुरूआत 22 ता को प्रातः 7.30 बजे आजाद पार्क में गऊमाता पूजन एवं भूमि पूजन से होगी दिनांक 24 से गोवत्स श्री राधाकृष्ण जी महाराज के सानिध्य में प्रभात फेरी प्रतिदिन निकलेगी।
दिनांक 24 से 30 तक में भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय चित्रण होगा। कथा में पेयजल, पंडाल आदि की समूचित व्यवस्था की गई है।
उमेष गर्ग
9829793705