निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर को लेकर एनजीओ में उत्साह
अजमेर 23 सितम्बर। पीड़ित मानव सेवा हित में अजमेरवासी एक साथ हैं, यह बात शुक्रवार को साबित हुई। 25 सितम्बर को अजमेर व पुष्कर में 25 जगह प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक एक साथ लगने वाले निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर को लेकर आहूत एनजीओ के साथ समीक्षा बैठक में सभी ने एक स्वर में ऐसा ही कुछ कहा। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता के इस अभियान में अजमेरवासियों से बढ़-चढ़-कर हिस्सा लेने की गुजारिश की और भरोसा जताया कि अजमेर निश्चित ही पूरे देश में मिसाल पेश करेगा।
बैठक का आयोजन मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर के बोर्ड रूम में शाम चार बजे हुआ था। बैठक में सर्वधर्म सद्भाव एवं समभाव की झांकी सजी दिखाई दी। तीर्थ गुरू पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर, अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती र. ह. की दरगाह, गुरूद्वारा अलवर गेट, आगरा गेट रोबसन मेमोरियल कैथेड्रल व जैन मंदिर छतरी योजना सहित अनेक समाजसेवी , धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, औद्योगिक, व्यापारिक, सरकारी, निजी, संस्थाओं एवं संगठनों ंसे जुड़े पदाधिकारियों ने निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर में तन-मन-धन से अपना सहयोग व सहभागिता निभाने का वादा किया तथा अपने कार्यदायित्त्व समझे। बैठक में मित्तल हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से निदेशक सुनील मित्तल, डॉ. दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, सीईओ एस के जैन, वाइस प्रेसीडेंट श्याम सोमानी, हैड ऑपरेशन एवं क्वालिटी डॉ. दीपक अग्रवाल, कॉमर्शियल मैनेजर विजय रांका, अजीत अग्रवाल आदि ने हिस्सा लिया।
सीईओ एस के जैन ने सभी संस्था पदाधिकारियों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड व लिमका बुक रिकॉर्ड के नियम व कायदों के अनुसार ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने, स्वतंत्र गवाह नियुक्त किये जाने आदि प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था पदाधिकारियों ने आयोजन से आमजन को मिलने वाले लाभ एवं कूपन विजेताओं को मित्तल हॉस्पिटल की ओर से की जाने वाली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के बारें में अपनी जिज्ञासा भी दूर की।
गौरतलब है कि यह आयोजन आईआईटी बॉम्बे की ओर से आयोजित किए जा रहे ‘टेकफेस्ट 2016-17 के तहत सामाजिक पहल से जुड़ा एक इंवेट है। इस इवेंट को ‘क्योर्ड’ नाम दिया गया है जिसका मतलब है कि ‘केन यू रीयली एस्केप डायबिटीज’? 25 सितंबर को मुंबई सहित देशभर में विभिन्न शहरों में एक साथ निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर लगाए जाएंगे जिसमें एक ही दिन में एक लाख लोगों की डायबिटीज की जांच का लक्ष्य रखा गया है। अजमेर में यह लक्ष्य 5 हजार लोगों की डायबिटीज जांच का है।
बैठक में दरगाह कमेटी, दरगाह ख्वाजा साहब अजमेर के सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल, अंजूमन दरगाह के हाजी मुकद्दस मोइनी, फुरखान उस्मानी, श्री ब्रह्मा मंदिर पुष्कर से अरूण पाराशर, रोबसन मेमोरियल केथैड्रल आगरा गेट अजमेर से रेव्ह. फादर जे. के. शर्मा, दशमेश सत्संग गुरुद्वारा अलवरगेट से सरदार मंजीत सिंह, धर्म प्रभावना समिति, जैन मंदिर छतरी योजना अजमेर से सुनील जैन, नगर पालिका पुष्कर से पवन राजगुरू, राजेन्द्र बाकोलिया,, जिला पुलिस अजमेर से कप्तान सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र एक, नोर्थ-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन अजमेर के मोहन चेलानी, राज्य परिवहन मजदूर संघ अजमेर महेन्द्र सिंह, भोलानाथ आचार्य, पूरण सिंह राठौड, अजमेर सिटीजन्स काउंसिल से डी एल त्रिपाठी, जिला पत्रकार संघ से मधुसुदन चौहान, अजयमेरू प्रेस क्लब से दिलीप शर्मा, द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, अजमेर ब्रांच से भारत भूषण बंसल, भारत विकास परिषद से सुनील गोयल, डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा प्रन्यास अजमेर से मोहन लाल खण्डेलवाल, तुलसी सोनी, विकास पाराशर, दयाल राम सवासिया, शैलेन्द्र, भरतेष मंगल, श्याम बिहारी शर्मा, निरंजन शर्मा, जय अम्बे नवयुवक सेवा ट्रस्ट, नयाबाजार व्यापारिक संघ से कमल किशोर बंसल, संजय गर्ग, सर्राफा संघ नया बाजार से विकास लालवानी, गांधी बाजार मर्चेन्ट्स एसोसिएशन से लक्ष्मण टेकवानी, विजय टेकवानी, मदार गेट व्यापारिक एसोसिएशन से गोपाल गोयल, लायंस क्लब अजमेर से संजय शर्मा, आर पी शर्मा, लॉयन्स क्लब उमंग अजमेर से राजेन्द्र गांधी, पृथ्वीराज फाउण्डेशन से दीपक शर्मा, पृथ्वीराज नगर विकास समिति, भगवानगंज यूआईटी कॉलोनी विकास समिति से , मेस व युवा क्लासेज से हर्ष सिंह, सुमित गोयल, सत्यनारायण, कुलदीप गौड़ पार्षद वार्ड एक लॉयन महेन्द्र जैन मित्तल, श्री तैलिक वैश्य समाज सभा, श्री श्याम प्रेम मण्डल , श्री सर्वेश्वर मित्र मण्डल से सुरेश अग्रवाल, श्री शिवचरणदास खण्डेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट, मोहिनीदेवी राधेश्याम नारनोलिया अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट नया बाजार के दिनेश गर्ग, ज्ञान प्रकाश भटनागर चेरिटेबल ट्रस्ट से अनंत भटनागर तथा शहीद भगत सिंह उद्यान विकास समिति से अश्विनी गुलाटी इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ बड़ौदा से मनीष प्रजापति, दैनिक भास्कर से मो. आरिफ कुरैशी तथा देवेन्द्र साहू सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
संतोष कुमार गुप्ता-प्रबंधक जनसम्पर्क /91160499809