शिक्षा बोर्ड परिसर में प्रशिक्षण, सुझावो के साथ सांकेतिक रैली

‘अपना अजमेर’ का विचार, वाहन मुक्त शनिवार
भाग दौड़ में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व संकल्प ले पर्यावरण मित्र बनना चाहिए -मेघना चौधरी
शिक्षा बोर्ड परिसर में प्रशिक्षण, सुझावो के साथ सांकेतिक रैली

14अजमेर 24 सितम्बर। अपना अजमेर का विचार वाहन मुक्त शनिवार अभियान के दूसरे माह में शहर को वाहन मुक्त शनिवार मनाने व पर्यावरण की सुरक्षा हेतु कदम बढ़ाने का संदेश देने के लिये माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर में आज दोपहर बोर्ड प्रांगण के राजीव गांधी सभागार में बोर्ड कार्मिकों और अधिकारियों के साथ अजमेर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये वार्तालाप के साथ इसे रोकने के सुझावों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत बोर्ड चेयरमेन बीएल चौधरी ने झण्डी दिखाकर सांकेतिक रैली का शुभारम्भ किया। रैली में बोर्ड सचिव मेघना चौधरी, वित्तिय सलाहकार आनन्द आशुतोष, ओ.एस.डी. प्रिया भार्गव, उपनिदेशक कमल गर्ग, पीआरओ राजेन्द्र गुप्ता, मंत्रालय स्टाफ क्लब के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, राजीव गुप्ता, अध्यक्ष सहायक कर्मचारी क्लब सहित कर्मचारी, अधिकारियों आदि अपना अजमेर के पर्यावरण मित्र साईकल रैली में शामिल हुए।
सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने कहा कि 25 वर्षो बाद साईकल चलाकर बचपन की याद दिला दी व अब हमें इस भाग दौड़ की जिन्दगी में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिये तथा प्रदूषण मुक्ति के लिये वाहन मुक्त शनिवार का संकल्प लेकर पर्यावरण मित्र बनना चाहिए।
बोर्ड अध्यक्ष बी.एल. चौधरी ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिये अपना अजमेर अच्छा कार्य कर रहा है। हमें अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण सुरक्षा हेतु कर्त्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह श्री हनुमान सिंह जी राठौड़ ने कहा कि किसी भी एक व्यक्ति का जुड़ना हजार व्यक्तियों के जुड़ने के बराबर है। प्रदूषण मुक्ति के लिये अपना अजमेर छोटे-छोटे अणुवृत कराकर संकल्प करा रहा है और संकल्प के लिये कई विकल्प खुले है। हमें बच्चों को प्रयोग दिखाकर व्यवहार में पर्यावरण के बारे में समझाना होगा। यदि आपका एक लीटर डीजल बचता है तो आपका उपकार प्रकृति, जीव-जन्तु व स्वंय के ऊपर होगा।
इस अवसर पर सूत्रधार कंवल प्रकाश ने कहा कि अपना अजमेर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये प्रत्येक शनिवार वाहन मुक्त शनिवार पर व्यक्तियों को पर्यावरण मित्र बना रही है। बोर्ड में पर्यावरण ईकाई संयोजक दातारसिंह को बनाया गया जो बोर्ड कर्मचारियों और अधिकारियेां को पर्यावरण मित्र बनाने का कार्य देखेंगे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंत्रालय स्टाफ क्लब के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने स्वागत भाषण दिया। अंत में धन्यवाद उपनिदेशक राजेन्द्र गुप्ता ने दिया। मंच संचालन उमेश चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर सम्पर्क प्रमुख विनित लोहिया, विनिता जैमन, ललित नानकराम, महेश लखन, उत्तमगुरबक्षानी, नरेन्द्र सिंह राठौड़, शिखा शर्मा आदि उपस्थित थे।

कंवल प्रकाश
सूत्रधार
मो.नं. 9829070059

error: Content is protected !!